फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Train passengers on canceled fiercely commotion

ट्रेन रद होने पर यात्रियों ने जमकर किया हंगामा

Wed, 05 Oct 2016 12:37 AM IST
Updated Wed, 05 Oct 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Train passengers on canceled fiercely commotion
नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन रद होने पर प्रदर्शन करते रेल यात्री। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नजीबाबाद में पंजाब में झेलम एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरने की वजह से कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें और मालगाड़ियां प्रभावित रहीं। 
विज्ञापन

 सहरसा से अमृतसर जा रही जनसेवा एक्सप्रेस नजीबाबाद में रद किए जाने की सूचना पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। करीब चार घंटे बाद रेलवे को जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन को रद करने का फैसला वापस लेना पड़ा। नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर दोपहर से सहारनपुर अमृतसर दिशा जाने वाली ट्रेनों का आवागमन झेलम एक्सप्रेस के डिरेलमेंट के कारण रोक दिया गया। 
विज्ञापन

 
सहरसा से अमृतसर जा रही जनसेवा एक्सप्रेस दोपहर करीब एक बजे नजीबाबाद पहुंची। कुछ समय बाद स्टेशन से जनसेवा एक्सप्रेस नजीबाबाद में ही रद्द किए जाने की घोषणा हुई। तो जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों ने अन्य ट्रेनों का संचालन भी न होने देने की धमकी दी। आरपीएफ प्रभारी अखिलेश यादव और जीआरपी के समझाने  के बावजूद रेल यात्रियों का हंगामा जारी रहा। सूचना मिलने पर सीओ नजीबाबाद रामानंद कुशवाहा, थाना प्रभारी तेजेंद्र सिंह यादव, लक्सर आरपीएफ प्रभारी प्रमोद अवस्थी के नेतृत्व में आसपास के थानों से पुलिस बल रेलवे स्टेशन पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बल की मौजूदगी में जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों ने नजीबाबाद से दिल्ली जाने वाली गढ़वाल एक्सप्रेस तथा गजरौला पैसेंजर ट्रेन को रवाना नहीं होने दिया। प्रदर्शनकारी यात्रियों ने एक मालगाड़ी को भी घंटों रोके रखा। प्रदर्शनकारी यात्रियों ने दो टूक कहा कि यदि जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना नहीं किया गया, तो वे नजीबाबाद स्टेशन से किसी भी ट्रेन को नहीं गुजरने देंगे।

आखिरकार रेलवे प्रशासन को प्रदर्शनकारी यात्रियों के आगे झुकना पड़ा। लगभग साढ़े चार घंटे बाद रेलवे ने जनसेवा एक्सप्रेस को गंतव्य के लिए रवाना करने का निर्णय लिया, जिस पर यात्री शांत हुए। प्रदर्शन के कारण गढ़वाल एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें डेढ़ से  दो घंटा विलंब से गंतव्य    के लिए रवाना हुई। 
 उधर, लिंक एक्सप्रेस नजीबाबाद स्टेशन पर प्रदर्शन के चलते लगभग एक घंटा फजलपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। काफी देर तक यात्री हंगामा करते रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed