फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Train passenger dead from heart attack

ट्रेन में यात्री की हार्ट अटैक से मौत

Sun, 01 Jul 2018 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 01 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
Train passenger dead from heart attack
स्योहारा में ट्रेन में यात्री की हार्टअटैक से मौत के बाद जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला
स्योहारा में अपने पित्तरों का गया में पिंडदान करके आ रहे यात्री को ट्रेन में हार्ट अटैक आ गया। हार्टअटैक की जानकारी मिलने पर डिब्बे में हड़कंप मच गया। ट्रेन के स्योहारा आने पर यात्री उतार लिया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंचे परिजन शव को अपने साथ ले गए।  
विज्ञापन

स्यालदाह एक्सप्रेस अप ट्रेन में थ्रीटायर के एक डिब्बे में जम्मू निवासी प्रदीप शर्मा(40) पुत्र केवल कृष्ण कुमार शर्मा अपनी पत्नी सारिका शर्मा के साथ बिहार के गया में अपने पित्तरों का पिंडदान करके ट्रेन से अपने घर जम्मू जा रहे थे। शनिवार देर शाम जब ट्रेन कांठ व स्योहारा स्टेशन के बीच थी। तभी अचानक प्रदीप शर्मा को हार्टअटैक आया। उसकी हालत देखकर यात्रियों में खलबली मच गई। कंपार्टमेंट के कंडेक्टर को इसकी सूचना दी गई। उसने स्योहारा रेलवे स्टेशन पर सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने 108 एंबुलेंस बुला ली। ट्रेन के रुकते ही जीआरपी स्टाफ, स्टेशन स्टाफ ने यात्री को ट्रेन से उतार कर एंबुलेंस में चढ़ाया। तब तक यात्री की मौत हो चुकी थी। यात्री के शव और उसकी पत्नी  सविता शर्मा को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। अचानक हुए इस हादसे से सविता सकते में थी और वो बिल्कुल चुप हो गई।  
विज्ञापन

यात्री की मौत की जानकारी मिलने पर आरएसएस के स्वयंसेवक मुकेश रस्तोगी, पवन माहेश्वरी आदि सीएचसी पर आ गए। मृतक के परिजनों के आने तक स्वास्थ्य केंद्र पर ही रहे। रविवार सुबह जम्मू से आए परिजन शव को अपने साथ लेकर चले गए। सीएचसी प्रभारी डा. विशाल दिवाकर ने बताया कि जिस समय यात्री को सीएचसी लाया गया था उसकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि मृतक के परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से मना कर दिया था। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया था। पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया गया था। परिजन शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed