फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Train operation canceled from Corona period in August

कोरोनाकाल से रद्द ट्रेन का संचालन अगस्त में

Tue, 26 Jul 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Train operation canceled from Corona period in August
कोरोनाकाल से रद्द ट्रेन का संचालन अगस्त में
विज्ञापन

नजीबाबाद। अमृतसर से सहरसा के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस का संचालन रेलवे अगस्त के प्रथम सप्ताह से फिर शुरू करेगा। वहीं साप्ताहिक जनसाधारण एक्सप्रेस अगस्त से चलेगी।
कोरोनाकाल के दौरान रद्द की गई जनसेवा एक्सप्रेस अगस्त माह से रेलवे नए नंबरों से फिर संचालित करेगा। रेलवे ने 15209 और 15210 जनसेवा एक्सप्रेस को नए नंबरों से चलाने का फैसला लिया है। अमृतसर से बनमनखी के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस 14618 डाउन अमृतसर से एक अगस्त को रवाना होकर दोपहर 2:30 बजे नजीबाबाद स्टेशन पहुंचेगी। उधर 14617 अप एक्सप्रेस बनमनखी स्टेशन से अमृतसर के लिए तीन अगस्त को रवाना होकर चार अगस्त को सुबह 8:36 बजे नजीबाबाद से गुजरेगी। कोरोना काल के दौरान बंद जनसेवा एक्सप्रेस फिर से शुरू होने से अमृतसर से सहरसा के बीच सफर करने वाले यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा करने में सुविधा होगी।
विज्ञापन

रेलवे ने सहरसा से अमृतसर के बीच चलने वाली साप्ताहिक जनसाधारण ट्रेन भी फिर से चलाने का निर्णय लिया है। प्रत्येक शनिवार को चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन 14604 डाउन अमृतसर से पांच अगस्त को दोपहर 1:25 बजे रवाना होकर नजीबाबाद स्टेशन रात 8:04 बजे पहुंचेगी। 14603 अप सहरसा से पांच अगस्त को शाम 4:55 बजे रवाना होकर छह अगस्त को शाम 5:40 बजे नजीबाबाद स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed