फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Traffic disrupted due to water logging on the road

मार्ग पर पानी भरने से आवागमन बाधित

Sun, 22 Aug 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Traffic disrupted due to water logging on the road
नांगलसोती-चंदक मार्ग पर जलभराव से गुजरते राहगीर। - फोटो : NAZIBABAD
मार्ग पर पानी भरने से आवागमन बाधित
विज्ञापन

मंडावली/नांगलसोती। लगातार बारिश होने से नांगलसोती और मंडावली की कई सड़कें जलमग्न हैं। मार्ग पर जलभराव होने से राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
मंडावली क्षेत्र के शेखुपुरा आलम-लाहक कला संपर्क पर मालन नदी का पानी आने से शनिवार को भी यातायात बाधित रहा। ग्रामीण सतीश प्रजापति, कुलदीप चौहान, शिवकुमार, चमन तोमर, छोटे सिंह, अमन कुमार का कहना है कि मार्ग पर 200 मीटर की दूरी तक तीन फीट पानी है। जिस कारण मार्ग से आधा दर्जन गांव के लोगों का आवागमन बंद हो गया।
विज्ञापन

वहीं नांगलसोती के गांव हरचंदपुर के पास नांगल-चंदक मुख्य मार्ग पर जलभराव राहगीरों की परेशानी का सबब बना है। ग्रामीण इस्लामुद्दीन, बाबू खां, इरशाद अहमद, जयपाल सिंह, देव कुमार का कहना है कि मार्ग में कई स्थानों पर गहरे गड्ढे हैं। जलभराव होने पर गिरकर कई राहगीर चोटिल भी हुए। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत प्रशासन से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने मार्ग पर जल निकासी के लिए नाला बनवाने की मांग की है।

मंडावली के गांव शेखुपुरा आलम-लाहककला संपर्क मार्ग पर जलभराव।

मंडावली के गांव शेखुपुरा आलम-लाहककला संपर्क मार्ग पर जलभराव।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed