फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Traffic could not be restored on Narnaur-Hastinapur road, road is broken

Bijnor News: नारनौर-हस्तिनापुर मार्ग पर बहाल नहीं हो सका यातायात, टूटी है सड़क

Sun, 22 Sep 2024 03:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Traffic could not be restored on Narnaur-Hastinapur road, road is broken
-15 किलोमीटर की दूरी के लिए चलना पड़ रहा है 70 किलोमीटर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जलीलपुर/चांदपुर। नारनौर और हस्तिनापुर के गंगा पुल के दोनों ओर क्षतिग्रस्त सड़क यात्रियों के लिए मुसीबत बनी हुई है। लोगों को 15 किलोमीटर की दूरी के लिए 70 किलोमीटर चलना पड़ रहा है। इससे आमजन को समय की अधिकता के साथ आर्थिक हानि का सामना करना पड़ रहा है। क्षतिग्रस्त सड़क पर आवागमन बंद है।
बिजनौर के चांदपुर, जलीलपुर और मेरठ के हस्तिनापुर के बीच गंगा नदी पर पुल निर्माण हुए करीब चार वर्ष हो चुके हैं। दो वर्षों से पुल के दोनों ओर करीब दस किलोमीटर सड़क क्षतिग्रस्त है। पुल के दोनों ओर बसे दर्जनों गांव के सैकड़ों ग्रामीणों को कृषि व अन्य कार्यों से क्षतिग्रस्त सड़क से यात्रा करना मजबूरी बन गया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग मेरठ ने सुरक्षा कारणों से इस सड़क पर आवागमन बंद होने के बोर्ड लगा दिए थे। फिर भी मजबूरी में हज़ारों यात्री प्रतिदिन आवागमन कर रहे है। गंगा का जलस्तर बढ़ने पर गंगा पुल व हस्तिनापुर के बीच टूटी-फूटी सड़क भी पानी में बह गई। सड़क के बीच गंगा की धार चल रही है। इसके चलते ट्रैक्टर को छोड़ सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed