फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Traditional procession organized in Najibabad

परंपरागत तरीके से निकाला रंग जुलूस और अखाड़ा

Wed, 31 Mar 2021 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Traditional procession organized in Najibabad
नजीबाबाद के साहनपुर में दुल्हैंडी पर रंग जूलुस निकालते क्षेत्रवासी। - फोटो : NAZIBABAD
परंपरागत तरीके से निकाला रंग जुलूस और अखाड़ा
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगर पंचायत साहनपुर दुल्हैंडी पर परंपरागत रंग जुलूस निकाला गया। ढोलक की थाप पर क्षेत्रवासियों ने गुलाल और गीले रंग से एक दूसरे को रंगों से सराबोर किया। जुलूस के बाद रवापुरी अखाड़ा मंडल ने परंपरागत अखाड़ा जुलूस निकाला।

रवापुरी अखाड़ा मंडल की खलीफा विकास राजपूत, अरुण राजपूत, रमेश राजपूत के नेतृत्व में मोहल्ला रवापुरी में विशाल रंग जुलूस शुरू हुआ। हुलियारों ने जमकर एक दूसरे पर रंग बरसाए और ढोल की थाप पर होली के गीत गाए। रंग जुलूस रवापुरी से किला होता हुआ महाराज चौक पुलिस चौकी पहुंचकर वापस रवापुरी में समाप्त हुआ। पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह ने किले पर पहुंचने पर रंग जुलूस का स्वागत किया। साहनपुर के परंपरागत रंग जुलूस के बाद रवापुरी अखाड़ा मंडल के जगदीश भुईयार, पवन राजपूत के नेतृत्व में परंपरागत अखाड़ा जुलूस निकाला गया। उधर चौक बाजार में मामूली बात पर होली खेलते समय दो पक्ष आपस में भिड़ गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह, एसएसआई राजीव चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को जमकर हड़काया। वहीं गांव जहानाबाद होलिका दहन से पूर्व किसी बात को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने होलिका दहन अपने सामने कराया। जबकि दूसरा पक्ष पहले पक्ष पर कार्रवाई करने के लिए दबाव बनाता रहा। सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने दूसरे पक्ष को भी देर रात होली दहन के लिए राजी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed