{"_id":"5e90a1398ebc3e774850d11c","slug":"traders-say-if-they-increase-lockdown-then-they-will-join-you-bijnor-news-mrt4772606200","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी बोले लॉकडाउन बढ़ा तो देंगे साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी बोले लॉकडाउन बढ़ा तो देंगे साथ
विज्ञापन
बिजनौर के उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष मनोज कुच्छल।
- फोटो : BIJNOR
व्यापारी बोले लॉकडाउन बढ़ा तो देंगे साथ
बिजनौर। लॉकडाउन खत्म होने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 14 अप्रैल को लॉकडाउन का आखिरी दिन है। 15 अप्रैल को सब कुछ सामान्य होगा। लेकिन कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन के आगे बढ़ने के भी कयास लगाए जा रहे हैं। व्यापारी वर्ग ने लॉकडाउन बढ़ने पर देश का साथ देने की बात कही है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष मनोज कुच्छल का कहना है कि देशहित सर्वप्रथम है और बाकी काम बाद में। जनता और व्यापारियों ने लॉकडाउन का पूरा पालन किया है। अगर आगे भी देशहित में लॉकडाउन बढ़ाया जाता है तो व्यापारी इसका समर्थन करेंगे।
व्यापारी नेता सौरभ सिंघल का कहना है कि देशहित से बढ़कर कुछ नहीं होता है। जनता और व्यापारी सुरक्षित रहेंगे तो व्यापार हमेशा चलता ही रहेगा। सरकार लॉकडाउन बढ़ाती है तो जनता इसका पहले से ज्यादा कड़ाई से पालन करे। व्यापारियों ने जनता के लिए अब तक जो होम डिलीवरी की सुविधा जारी रखी है उसे आगे भी जारी रखेंगे।
विज्ञापन
शॉपर्स प्राइड मॉल के मैनेजर केडी सिंह का कहना है कि देशहित में लॉकडाउन अभी जरूरी है। देश और देश की जनता के हित से बढ़कर कुछ नहीं है। सरकार लॉकडाउन बढ़ाती है तो शॉपर्स प्राइड मॉल के व्यापारी इसका पालन करेंगे।
किराना एवं अनाज व्यापारी सुशील जिंदल के अनुसार जनता को सामान की होम डिलीवरी कर रहे हैं। लॉकडाउन लगाया जाता है तो व्यापारी अपनी इस सुविधा को आगे भी जारी रखेंगे। जनता को घबराने की जरूरत नहीं है। यह लोगों के भले के लिए ही होगा।

बिजनौर के व्यापारी नेता सौरभ सिंघल।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर के शॉपर्स प्राइड मॉल के मैनेजर केडी सिंह।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर के किराना एवं अनाज व्यापारी सुशील जिंदल।- फोटो : BIJNOR