{"_id":"60db598d8ebc3e4cdb46fc0a","slug":"traders-offered-cooperation-in-the-beautification-of-the-city-bijnor-news-mrt545081897","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवानवाला तालाब की सफाई पर व्यापारियों ने की डीएम की सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवानवाला तालाब की सफाई पर व्यापारियों ने की डीएम की सराहना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सुंदरीकरण में व्यापारियों ने की सहयोग की पेशकश
बिजनौर। शहर के सुंदरीकरण पर व्यापारियों ने प्रशासन को सहयोग की पेशकश की है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने दीवान वाले तालाब और नगर के सुंदरीकरण की मुहिम की सराहना की।
मंगलवार को व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मिला और नगर के दीवान वाला तालाब में व्याप्त गंदगी की सफाई कराने पर उनकी प्रशंसा की। उन्होंने दीवान वाला तालाब के सुंदरीकरण में सहयोग देने की पेशकश की। व्यापारियों ने कहा कि नगर के बीचोंबीच दीवान वाला तालाब में पूरे शहर का कूड़ा करकट पड़ने से गंदगी का पहाड़ बन गया था। नगर के कई मोहल्लों के गंदगी के कारण संक्रामक रोगों का शिकार होने की आशंका बनी हुई थी। डीएम की पहल से नगर को गंदगी के पहाड़ से मुक्ति मिल गई है।
व्यापारियों ने डीएम से अपेक्षा की है कि तालाब के जीर्णोद्धार के बाद अब उस पर एक पार्क विकसित किया जाए, जिससे आसपास के लोग शुद्ध वायु का आनंद ले सकें। पार्क विकसित कर बैठने की भी समुचित व्यवस्था हो, ताकि लोग वहां पर घूमने आ सकें और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें। व्यापारियों ने कहा कि जनहित के कार्य में उनका सहयोग प्रशासन द्वारा लिया जाता है, तो वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय उपाध्यक्ष रजनीश अग्रवाल, जिला महामंत्री मुनीष त्यागी, नगर अध्यक्ष सचिन राजपूत, मानव सचदेवा, बीएस राजपूत, विजयंत राज अग्रवाल आदि शामिल रहे।