{"_id":"63767b29d0c3dc7e8e37082e","slug":"traders-handed-over-memorandum-addressed-to-chief-minister-to-sdm-nazibabad-news-mrt6140896120","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
विज्ञापन
नजीबाबाद में एसडीएम विजय वर्धन तोमर को ज्ञापन सौंपते व्यापारी।
- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। महिला सुरक्षा के लिए व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मिला। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम विभिन्न मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
पश्चिमी उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कपिल अग्रवाल सराफ, बिंदू सराफ, शाहिद सिद्दकी, तसनीम सिद्दीकी के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल तहसील पहुंचा। व्यापारियों का कहना है कि देश व प्रदेश में महिला अपराध और उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हाल ही में दिल्ली में बेटी श्रद्धा और लखनऊ के बेटी निधि गुप्ता की हत्या के मामले जनता के सामने आए हैं। इन मामलों का खुलासा होने पर पूरा देश स्तब्ध है। हत्याकांड के दोषियों ने जघन्य अपराध किया है, जो समाज में माफ करने योग्य नहीं हैं। दोषियों को कड़ी सजा देने से ही समाज में बढ़ रहे महिला अपराध के मामलों में लगाम लगेगी।
व्यापारियों ने एसडीएम विजय वर्धन तोमर को ज्ञापन सौंपकर श्रद्धा और निधि के हत्याकांड के मामले में दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग सरकार से की है। ज्ञापन देने वालों में राजन टंडन गोल्डी, सुबोध महिंद्रा, आयशा सिद्दीकी, तनु गोयल, सुमन वर्मा, राजबाला शर्मा, कृष्णकांता अग्रवाल, मनीषा सैनी, मंजु वर्मा सहित अनेक व्यापारी शामिल रहे।