{"_id":"61ddcc0dc18f32266e3bf2a5","slug":"traders-created-a-ruckus-bijnor-news-mrt573066655","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने किया जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने किया जमकर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों ने किया जमकर हंगामा
नूरपुर। रामलीला मैदान में फैली गंदगी व वहां बने लघु शंकालय की सफाई की मांग पर पालिका के अधिशासी अधिकारी पर व्यापारियों ने अभद्रता का आरोप लगाकर जमकर हंगामा हुआ। व्यापारी एकत्र होकर पालिका पहुंचे और ईओ का घेराव कर रोष जताया। ईओ द्वारा व्यापारियों से अपने व्यवहार के लिए खेद जताने व साफ सफाई कराने का आश्वासन देने पर व्यापारी शांत हुए।
रामलीला मैदान में दो साप्ताहिक बाजार लगते हैं। सब्जी विक्रेता वहां सब्जियों के डंठल व सड़ी गली सब्जियां छोड़ देते हैं, जिससे रामलीला मैदान में गंदगी पसर जाती है। इसके अलावा वहां बने लघु शंकालय की काफी दिनों से सफाई न होने के कारण उठने वाली दुर्गंध से आसपास के दुकानदारों व ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मंगलवार दोपहर अधिशासी अधिकारी अजीत कुमार रामलीला मैदान पहुंचे तो व्यापारी लालवंत सिंह ने उनसे रामलीला मैदान व लघु शंकालय की सफाई कराने की मांग की। इस पर भड़के अधिशासी अधिकारी ने व्यापारी से अभद्रता कर दी। व्यापारियों में रोष फैल गया और पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कोषाध्यक्ष तसलीम अहमद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्र होकर पालिका कार्यालय पहुंचे और अधिशासी अधिकारी का घेराव कर विरोध जताया। उधर, ईओ अजीत सिंह ने व्यापारी से अभद्र व्यवहार करने के आरोप को गलत बताया है। इस दौरान अजयवीर चौधरी, मुकुल गुप्ता, रवेंद्र सिंह, शाहनवाज मलिक, असलम मलिक, संदीप जोशी, लालवंत सिंह आदि थे।