फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tractor-trolley overturned, farmer killed in sugarcane

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, गन्ने में दबकर किसान की मौत

Tue, 07 Jan 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturned, farmer killed in sugarcane
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, गन्ने में दबकर किसान की मौत
विज्ञापन

बिजनौर/नजीबाबाद। नजीबाबाद चीनी मिल में गन्ना बेचने जा रहे किसान की गन्ना लदी ट्रैक्टर-टॉली अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में ट्रॉली में लदा गन्ना किसान के ऊपर आ गिरा। गन्ने में दबकर किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव तख्तपुर निवासी अनिल कुमार (35) सोमवार रात अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लादकर नजीबाबाद चीनी मिल पर गन्ना बेचने जा रहा था। परिजनों के मुताबिक नजीबाबाद के जलालाबाद पुलिस चौकी के पास पहुंचने पर रात करीब 12 बजे अनिल के ट्रैक्टर के पिछले पहिये का एक्सल टूट गया। एक्सल टूटने से बायीं ओर का पहिया निकल गया। पहिया निकलने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जाकर गिर गए। अचानक पहिया निकलने से ट्रॉली में लदे गन्ने का दबाव आगे की ओर हो गया और गन्ने पर बंधा रस्सा टूट गया। रास्सा टूटने पर गन्ना ट्रैक्टर चालक किसान के ऊपर आ गिरा और वह दब गया। अनिल के पीछे आ रहे अन्य गन्ना किसानों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अन्य लोगों की मदद से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसान को बाहर निकाल, लेकिन तब तक किसान की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने किसान का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक अनिल गेहूं की बुवाई के लिए शीघ्र गन्ने का खेत खाली करना चाहता था। वह नजीबाबाद क्षेत्र के गांव सलेमपुर भट्टा निवासी अपने जीजा सोनवीर की नजीबाबाद चीनी मिल की गन्ना पर्ची लेकर गन्ना बेचने जा रहा था। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed