{"_id":"64e8ea2f4d0f5a511109d774","slug":"tractor-trolley-of-devotees-overturned-in-the-drain-in-paijania-14-injured-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-9682-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पैजनिया - श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राॅली नाले में पलटी, 14 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पैजनिया - श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राॅली नाले में पलटी, 14 घायल
Fri, 25 Aug 2023 11:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 25 Aug 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- बिजनौर-नूरपुर मार्ग पर पैजनिया चौराहे के निकट हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
पैजनिया (बिजनौर)। बिजनौर-नूरपुर मार्ग स्थित गांव पैजनिया चौराहे के निकट छड़ी जाहर दीवान मेला गंज से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में पलट गई। दुर्घटना में 12 श्रद्धालुओं सहित स्कूल से लौट रहे दो छात्र भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर के नीचे दबी सवारियों को निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे गंज के छड़ी मेले से प्रसाद चढ़ाकर लौट रही जनपद मुरादाबाद के कांठ निवासी श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राॅली बिजनौर-नूरपुर मार्ग स्थित पैजनिया चौराहे के निकट अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में ट्रैक्टर सवार राम सिंह पुत्र केवल सिंह, चंद्रपाल पुत्र सोराज निवासीगण डूडेला थाना कांठ के अतिरिक्त कमल स्कूल पैजनिया से छुट्टी के बाद घर लौट रहे कक्षा तीन में पढ़ने वाले गांव औलियापुर निवासी दो छात्र हर्ष और संदीप भी ट्रॉली की चपेट में आकर घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे पैजनिया चौकी प्रभारी देवानंद सिंह ने मामूली रूप से घायल 12 लोगों को स्थानीय निजी चिकित्सक के भर्ती कराया और गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन