फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tractor-trolley batch will leave for Delhi

ट्रैक्टर-ट्रॉली जत्था दिल्ली के लिए होगा रवाना

Fri, 08 Jan 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley batch will leave for Delhi
नजीबाबाद के गुनियापुर में ग्रामीणों को संबोधित करते प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर। - फोटो : NAZIBABAD
ट्रैक्टर-ट्रॉली जत्था दिल्ली होगा रवाना
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाकियू के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर ने कृषि कानून के विरोध में किसानों के आंदोलन के प्रति केंद्र सरकार की हठधर्मिता पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जल्द ही किसानों का ट्रैक्टर-ट्रॉली जत्था दिल्ली के लिए रवाना होगा।

ग्राम पंचायत गुनियापुर क्षेत्र में आयोजित बैठक में किसान नेता बाबूराम तोमर ने केंद्र सरकार पर किसानों की भावनाओं के विपरीत कृषि कानून थोपने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जल्द ही किसानों का ट्रैक्टर-ट्रॉली जत्था दिल्ली के लिए रवाना होगा। रिसाल सिंह के आवास पर आयोजित बैठक में भाकियू नेता ने क्षेत्र की ग्रामीणों द्वारा उठाई बिजली, पेयजल और संपर्क मार्गों से संबंधित समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने गुनियापुर से भनेड़ा संपर्क मार्ग की मरम्मत का मामला भी लोनिवि तक पहुंचाने का आश्वासन किया। बैठक में सौपाल सिंह, चमन सिंह, सलेक चंद, धीरज, महेंद्र सिंह, भगत, डॉ. कल्लू सिंह, मूलचंद, कामेंद्र, मोहित, विनीत, अशोक चौधरी, राजपाल सिंह, मो. हनीफ, दिलावर सिंह, नरपाल सिंह सहित कई ग्रामीण शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed