फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tractor overturned, killing two including teens

ट्रैक्टर पलटा, किशोर सहित दो की मौत

Wed, 27 Apr 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 27 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के  भागूवाला/मंडावली में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक किशोर सहित दो लोगों की मौत हो गई। मंडावली थाने के गांव सबलगढ़ मंढैयो निवासी मो.यामीन तथा क्षेत्र के कई लोग गंगा क्षेत्र में पलेज लगाने का काम करते हैं। ट्रैक्टर से पलेज लगाकर कुछ लोग वापस गांव की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर अचानक ट्रैक्टर पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गया। ट्रैक्टर में दबकर मो. यामीन के 14 वर्षीय पुत्र फुरकान तथा जसपुर निवासी 25 वर्षीय सुरेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक साहनपुर निवासी महताब, राजपाल आदि के मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन


सबलगढ़ मंढैयो के बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए तथा फुरकान का शव गांव ले आए। बताया जाता है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वह गड्ढा रेत-बजरी खनन माफिया द्वारा खोदा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गड्ढे में पानी भर गया था, जिससे ट्रैक्टर चालक को उसके गहरे होने का अंदाजा नहीं लग सका। दो लोगों की मौत के बावजूद किसी ने भी मंडावली थाने को सूचना नहीं दी।

घटना के लगभग तीन-चार घंटे बाद मीडिया से जानकारी मिलने पर मंडावली थानाध्यक्ष सतीश यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना क्षेत्र उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा से जुड़ा होने के कारण काफी देर तक सीमा को लेकर असमंजस की स्थिति रही।

किशोर की मौत से कोहराम नगीना के बढ़ापुर क्षेत्र के गांव मकंदपुर में एक परिवार में युवक की शादी की तैयारियां चल रही थी। लोग मंगलवार को जाने वाली बारात में शामिल होने के लिए तैयारियां कर रहे थे।

पलक झपकते ही दूल्हे के छोटे भाई की सड़क हादसे में मौत की सूचना मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गई। किशोर का शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा।

थाना बढ़ापुर क्षेत्र के गांव मकंदपुर निवासी स्व. जयप्रकाश का बेटा अक्षय (14) गांव के ही अनिकेत (18) के साथ बाइक से गांव गोपीवाला जा रहा था। गांव के पास ही बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई। बाइक चला रहे अक्षय का सिर पुलिया से जा टकराया।

हादसे में अक्षय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिकेत घायल हो गया। घायल अनिकेत को नगीना सीएचसी ले जाया गया। सूचना पर परिजन अक्षय का शव लेकर गांव पहुंच गए।


घायल युवक अनिकेत के पिता प्रीतम सिंह ने बताया कि मृतक के बड़े भाई कलवा की बारात मंगलवार की शाम को नगीना क्षेत्र के गांव बिंजाहेड़ी जानी हैं। किशोर की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों में कोहराम मचा है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed