फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tractor crushes brother and sister, child dies

Bijnor News: शोभायात्रा निकाली, आंदोलनकारी कार्यकर्ताओं का सम्मान

Sun, 12 Jan 2025 05:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 05:23 AM IST
विज्ञापन
Tractor crushes brother and sister, child dies
शहर के बैंक्वट हॉल मे सम्मानित किए गए राम जन्म भूमि आंदोलनकारी। स्त्रोत वीडियो ग्रेब - फोटो : mathura
मुजफ्फरनगर। श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। नगर में सनातनी युवकों ने शोभायात्रा निकाली। हिंदू संयुक्त हिंदू मोर्चा ने कार्यक्रम व क्रांति सेना ने बैठक का आयोजन किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा से पहले कच्ची सड़क आनंदपुरी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि सरधना के पूर्व विधायक भाजपा नेता संगीत सोम ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण व हनुमान की आरती की। इसके बाद पालकी शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा शिव चौक से होकर वापस पहुंची। राम भक्त डीजे की धुन पर नाचते चल रहे थे। विजय शुक्ला, अभिषेक, विवेक, सभासद अमित पाल, बिजेंद्र पाल, रविकांत पाल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

21 कार्यकर्ताओं को हिंदू योद्धा पुरस्कार से सम्मानित किया : संयुक्त हिंदू मोर्चा ने श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ मनाई। राम जन्मभूमि आंदोलनकारी 21 कार्यकर्ताओं को श्रीराम मंदिर योद्धा पुरस्कार व तलवार भेंट कर हिंदू योद्धा पुरस्कार से सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विक्रम सैनी, भाजपा नेता गौरव स्वरूप व समाजसेवी सत्य प्रकाश रेशु रहे। अध्यक्षता पूर्व विधायक अशोक कंसल व संचालन संयुक्त हिंदू मोर्चा के संस्थापक मनोज सैनी ने किया। मुख्य अतिथियों ने कहा कि रामजन्म भूमि आंदोलन में शामिल रहने वाले आंदोलनकारियों को पेंशन देने की मांग उठाई। अर्चित आर्य, कमलदीप, अखिलेश पुरी, संजय अरोरा सहित 21 कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। लोकेश सैनी, डाक्टर योगेंद्र शर्मा, बिटटू सिखड़ा, राजेश कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम के मंदिर स्थापना दिवस पर बैठक की: प्रकाश चौक पर क्रांति सेना कार्यालय पर आयोजित बैठक में अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर की स्थापना दिवस मनाया गया। क्रांति सेना पदाधिकारी वेद प्रकाश शर्मा , पूनम चौधरी, राखी प्रजापति को सम्मानित किया। क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कहा कि वेद प्रकाश शर्मा की तरफ से महिलाओं को जूडो कराटे सिखाए जाएंगे।

शहर के बैंक्वट हॉल मे सम्मानित किए गए राम जन्म भूमि आंदोलनकारी। स्त्रोत वीडियो ग्रेब

शहर के बैंक्वट हॉल मे सम्मानित किए गए राम जन्म भूमि आंदोलनकारी। स्त्रोत वीडियो ग्रेब- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed