फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tractor Accident on Four-Lane Road in Nagina: One Youth Dead, One Injured

फोरलेन पर ट्रैक्टर हादसा: ट्रायल ले जा रहे दो युवक खेत में गिरे, एक की मौत, एक घायल

Mon, 07 Jul 2025 05:06 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 07 Jul 2025 05:06 PM IST
सार

नगीना के फोरलेन पर ट्रैक्टर ट्रायल के दौरान असंतुलित होकर खेत में गिर गया। हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 15 वर्षीय किशोर को घायल अवस्था में बचा लिया गया। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Tractor Accident on Four-Lane Road in Nagina: One Youth Dead, One Injured
पलटा ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगीना में हरिद्वार–काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि 15 वर्षीय किशोर घायल हो गया। दोनों युवक एक ट्रैक्टर मिस्त्री की दुकान से ट्रायल के लिए ट्रैक्टर लेकर निकले थे और अनियंत्रित होकर खेत में गिर गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्राम रह्मापुर निवासी अनुज कुमार (15) और नगीना की आजाद कॉलोनी निवासी आशीष कुमार (20) सोमवार सुबह करीब आठ बजे एक ट्रैक्टर को लेकर नगीना की ओर फोरलेन पर निकले थे। जैसे ही वे सिटी डिग्री कॉलेज के पीछे रेलवे फाटक के पुल के पास पहुंचे, ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में जा गिरा और दोनों उसके नीचे दब गए।

विज्ञापन

हादसे के बाद आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने उनकी चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से अनुज को जीवित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन आशीष ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौके पर ही दम तोड़ चुका था। घायल अनुज को नगीना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा इस बात की ओर इशारा करता है कि ट्रैक्टर बिना लाइसेंस या उचित निगरानी के चलाया जा रहा था, जिससे जानलेवा परिणाम सामने आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed