{"_id":"69cffa751a4e62f78c0014ba","slug":"tourists-duped-by-making-fake-bookings-in-corbett-reserve-bijnor-news-c-27-1-bij1007-176122-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कार्बेट रिजर्व में फर्जी बुकिंग कर पर्यटकों से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कार्बेट रिजर्व में फर्जी बुकिंग कर पर्यटकों से ठगी
विज्ञापन
कालागढ़ । कार्बेट टाइगर रिजर्व के टूर पैकेज की ऑनलाइन बुकिंग कर पर्यटकों से ठगी करने का मामला सामने आया है। फेसबुक, वेबसाइट और इंस्टाग्राम आईडी से लोगों से संपर्क कर टूर पैकेज बुक किए गए और धनराशि निजी खाते में जमा करा ली गई। दिल्ली और महाराष्ट्र निवासियों की शिकायत पर इस मामले में उत्तराखंड के रामनगर निवासी फरमान अली उर्फ फरमान नोशु के खिलाफ रामनगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कार्बेट टाइगर रिजर्व की मीडिया सेल के अनुसार आरोपी फरमान अली ने कार्बेट वेंडर के नाम से फेसबुक आईडी, नई जंगल सफारी के नाम से वेबसाइट और निंजा जंगल सफारी के नाम से इंस्टाग्राम आईडी बना रखी है। इसके जरिए वह कार्बेट टाइगर रिजर्व में रात्रि विश्राम एवं सफारी की बुकिंग करता है। वह टूर पैकेज बुकिंग की धनराशि अपने निजी खाते में जमा कराता है और कार्बेट टाइगर रिजर्व के नाम पर फर्जी परमिट जारी कर बुकिंग करता है।
दिल्ली निवासी निखिल मेहरा ने रामनगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके साथ ही महाराष्ट्र के पुणे की जंगल बेल्स पार्टनर हेमांगी विक्रांत वर्तक ने भी इस मामले में शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि उनका एक लाख 20 हजार रुपये का टूर पैकेज बुक किया गया। 20 हजार रुपये अग्रिम जमा कराए गए। कार्बेट टाइगर रिजर्व के फर्जी परमिट जारी कर बुकिंग की गई। यहां पहुंचने पर उन्हें कोई वैध बुकिंग नहीं मिली। मामले में वन क्षेत्राधिकारी ईको टूरिज्म यूनिट कार्बेट टाइगर रिजर्व ललित मोहन शर्मा ने भी रामनगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।