फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Torture of cold wave and winter continues, public life busy

Bijnor News: शीतलहर और सर्दी का सितम जारी, जन जीवन अस्त व्यस्त

Sun, 01 Jan 2023 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Torture of cold wave and winter continues, public life busy
बिजनौर में कड़ाके की सर्दी में जाता एक परिवार। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। पिछले कई दिनों से चल रही शीतलहर का सितम लगातार बढ़ता ही जा रहा है। नए साल का पहला दिन भी कोहरे की चादर में लिपटा रहा। सर्दी और कोहरे से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, वहीं ट्रेनों की चाल को भी कोहरे ने बिगाड़ दिया है। लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से पांच घंटा की देरी से बिजनौर पहुंची। यात्री ट्रेन का इंतजार करने में ही थक गए।
विज्ञापन

रविवार को साल 2023 के पहले दिन ही कड़ाके की सर्दी रही। लोगों कंपकंपाते हुए घरों से बाहर निकले। वहीं शनिवार की शाम से ही कोहरे ने दस्तक दे दी थी। कोहरा इतना भयंकर छाया कि दो मीटर दूर का भी दिखाई देना मुश्किल रहा। रातभर कोहरा छाया रहने के बाद रविवार की सुबह का भी यही आलम रहा। रविवार को पूरे दिन आसमान में कोहरा छाया रहा। सुबह-सुबह इतना घना कोहरा था कि दृष्यता पांच मीटर रही। जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी थम गई। ठंड ज्यादा होने से लोगों ने वाहन रोककर अलाव का सहारा लिया। गर्म कपड़े पहनकर लोग घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन

रविवार को ठंड इतनी ज्यादा थी कि बाइक पर दस्तानों ने भी काम नहीं किया। दस्ताने पहनने के बाद भी हाथों की उंगलियां कांपती रही। वहीं कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार भी थमी। लखनऊ से चलकर चंडीगढ़ जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन पांच घंटे की देरी से बिजनौर पहुंची। ट्रेन के बिजनौर पहुंचने का समय सुबह नौ बजकर 10 मिनट था जोकि पांच घंटे 20 मिनट की देरी से करीब ढाई बजे बिजनौर स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के देरी से पहुंचने से यात्रियों को भी काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर जम्मूतवी से चलकर कोलकाता जाने वाली स्यालदाह एक्सप्रेस भी निर्धारित समय के बजाये तीन घंटा की देरी से नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची। इनके अलावा जननायक एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेन भी देरी से चलीं। रविवार को अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार ने बताया कि शीतलहर चलने से अभी ठंड बरकरार रहेगी। सोमवार को भी आसमान में कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed