फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Top ten merit list will not be released

टॉप टेन मेरिट सूची नहीं होगी जारी

Mon, 19 Jul 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Top ten merit list will not be released
टॉप टेन मेरिट सूची नहीं होगी जारी
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड का हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट इसी सप्ताह आ सकता है। पहली बार जिला व मंडल स्तर पर टॉप टेन मेरिट सूची जारी नहीं होगी। इसके चलते मेरिट सूची में आने वाले छात्र छात्रवृत्ति आदि योजना से वंचित रह सकते हैं। जिले में 90 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं हाईस्कूल व इंटर परीक्षा में पंजीकृत हैं।
जिले में यूपी बोर्ड के 387 विद्यालय है। इनमें वर्ष 2021 की परीक्षा के लिए हाईस्कूल में 51560 व इंटर में 44171, कुल 95731 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। कोरोना के कारण इस साल बोर्ड परीक्षा नहीं हुई है। शासन ने सभी छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया है। अंक आवंटन के लिए हाईस्कूल व इंटर का अलग-अलग फार्मूला तय किया गया है।
विज्ञापन

दूसरे राज्यों के परीक्षा बोर्ड के रिजल्ट घोषित होने शुरू हो गए हैं। सूबे के छात्र रिजल्ट घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जुलाई के दूसरे सप्ताह तक आने का एलान किया गया था, लेकिन छात्रों के अभिलेखों के मिलान के दौरान सामने आई बड़े पैमाने पर गलतियों के कारण रिजल्ट घोषित होने में देरी हो रही है। डीआईओएस दफ्तर के अनुसार रिजल्ट लगभग तैयार होने की जानकारी मिल रही है। परिणाम 25 जुलाई तक घोषित हो सकता है। डीआईओएस राजेश कुमार के अनुसार कार्यालय की परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की मेरिट सूची नहीं होगी जारी, छात्रों को नुकसान
वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा नहीं हुई है। शासन ने दसवीं व बारहवीं का रिजल्ट तैयार करने के लिए फार्मूला तय किया है। शासन इस बार प्रदेश, मंडल व जिला स्तर पर छात्रों की मेरिट सूची तैयार नहीं होने का पहले ही एलान कर चुका है। मेरिट सूची घोषित नहीं होने से मेधावी छात्रों को नुकसान है। राज्य की मेरिट सूची में टॉपर के नाम पर सड़क बनती है। टॉपर को देश के कई टेक्निकल संस्थानों में बिना कंपटीशन के सीधा दाखिला मिलता है। साथ ही, टॉप टेन मेरिट सूची में आने वाले छात्रों को केंद्र व राज्य से छात्रवृत्ति मिलती है। तकनीकी शिक्षा की फीस में छूट मिलती है। शिक्षाविद डा. एस के जोशी, डा. मुकेश कुमार, सुनीति त्यागी आदि का कहना है कि मेरिट सूची में आने पर विद्यार्थियों का आने वाली परीक्षाओं के लिए मनोबल बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed