Bijnor: भाजपा नेता धर्मपाल सिंह की माता की तेरहवीं में जुटेंगे देशभर के बड़े नेता, नगीना में कड़ी सुरक्षा
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की माता की तेरहवीं में शामिल होने के लिए उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य, राज्यपाल संतोष गंगवार, अर्जुन मुंडा समेत देशभर से 10,000 से अधिक नेता नगीना पहुंच रहे हैं। स्वास्तिक गार्डन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा, बाजार बंद और ट्रैफिक डायवर्जन लागू।
विस्तार
श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बुधवार दोपहर 12 बजे धामपुर मार्ग स्थित स्वास्तिक गार्डन परिसर में किया जा रहा है। इससे पहले, धर्मपाल सिंह के पैतृक गांव हुर्रनंगला में पारंपरिक तेरहवीं कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है।
यह भी पढ़ें :Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 17 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी एल संतोष, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, सूचना आयुक्त चौधरी राजेंद्र सिंह समेत केंद्र और राज्य सरकारों के 100 से अधिक मंत्री, 1000 से अधिक सांसद व विधायक शामिल हो सकते हैं।
कुल मिलाकर 10,000 से अधिक राजनेताओं और कार्यकर्ताओं के आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। स्वास्तिक गार्डन के आसपास के बाजारों को पूरी तरह बंद करा दिया गया है। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए वाहनों की पार्किंग के लिए अलग-अलग स्थान चिन्हित किए गए हैं।
इस हाई-प्रोफाइल श्रद्धांजलि सभा की व्यवस्थाओं की निगरानी जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान कर रहे हैं। प्रदेश से आने वाले मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को पार्टी कार्यकर्ता ट्रेनों से रिसीव कर रहे हैं।
नगर में कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। श्रद्धांजलि सभा में कौन-कौन से बड़े नेता पहुंचते हैं, इसे लेकर आम जनमानस में चर्चा जोरों पर है।