फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Took initiation of Gayatri Mahamantra on Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर गायत्री महामंत्र की दीक्षा ली

Sat, 24 Jul 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Took initiation of Gayatri Mahamantra on Guru Purnima
नजीबाबाद के गायत्री शक्तिपीठ में हवन में आहुति देते साधक। - फोटो : NAZIBABAD
गुरु पूर्णिमा पर गायत्री महामंत्र की दीक्षा ली
विज्ञापन

नजीबाबाद। गायत्री शक्तिपीठ की ओर से गुरु पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रम में 500 लोगों ने गायत्री महामंत्र की दीक्षा ली।
गायत्री शक्तिपीठ पर गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता तरुण राजपूत ने किया। राजन टंडन गोल्डी और कपिल सराफ ने मुख्य पूजन कराया। शांतिकुंज जोनल प्रभारी डीपी सिंह ने गुरु पूर्णिमा पर्व पर 500 लोगों को गायत्री महामंत्र की दीक्षा ग्रहण कराते हुए पंडित राम शर्मा आचार्य को गुरु रूप में वरण कराया। मधुबाला गुप्ता, कामेश शर्मा, रिंकी सिंह ने पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ संपन्न कराया। कार्यक्रम में पुंसवन, अन्नप्रासन और मुंडन संस्कार संपन्न कराए गए। कार्यक्रम में साहू जैन कालेज के प्राचार्य डा. एके मित्तल, एमडीएस के प्रधानाचार्य अनुपम माहेश्वरी, सुमन वर्मा, हरीश शर्मा, विजय सिंह, मंगू सिंह गहलोत, सरला शर्मा, लालेंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।

नजीबाबाद के गायत्री शक्तिपीठ में धूम्रपान न करने का संकल्प लेते साधक।

नजीबाबाद के गायत्री शक्तिपीठ में धूम्रपान न करने का संकल्प लेते साधक।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed