फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Toll Worker Dies Under Suspicious Circumstances in Bijnor, Family Alleges Murder, Blocks Highway

Bijnor: टोल कर्मी की संदिग्ध मौत से रोष! परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, हाईवे किया जाम

Thu, 05 Jun 2025 10:23 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 05 Jun 2025 10:23 AM IST
सार

बिजनौर के भनेड़ा टोल पर ड्यूटी कर रहे संदीप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हाईवे पर जाम लगाया। पुलिस समझाने में जुटी है।

 

विज्ञापन
Toll Worker Dies Under Suspicious Circumstances in Bijnor, Family Alleges Murder, Blocks Highway
मृतक का फाइल फोटो, व मौके पर पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

बिजनौर जनपद के किरतपुर में भनेड़ा टोल प्लाजा पर ड्यूटी कर रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए नेशनल हाईवे-74 पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन

मृतक संदीप (26 वर्ष), पुत्र रूपचंद, ग्राम बुढ़पुर नैन सिंह का निवासी था और मात्र एक महीने पहले ही टोल पर नौकरी पर लगा था। मंगलवार रात उसकी ड्यूटी रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक थी।

विज्ञापन

टोल कर्मचारियों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान अचानक संदीप की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। लेकिन जब परिजनों को सूचना मिली और वे मौके पर पहुंचे तो उन्होंने हत्या की आशंका जताई और प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति बिगड़ने पर परिजनों और ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया।

मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मृतक के परिजन मेडिकल जांच और टोल कर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।

इस बीच टोल प्रबंधन के अन्य कर्मचारी और मैनेजर मौके से फरार हो गए, जिससे शक और गहराता जा रहा है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कहा है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed