{"_id":"650c83d490a36ad630006eab","slug":"told-about-redrot-disease-in-farmers-seminar-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-11268-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: किसान गोष्ठी में रेडरॉट बीमारी के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: किसान गोष्ठी में रेडरॉट बीमारी के बारे में बताया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़। द्वारिकेश चीनी मिल के सभाकक्ष में क्षेत्र में गन्ने में बढ़ रहे रेडरॉट लाल सडन रोग के संबंध में किसान गोष्ठी का आयोजन किया । गोष्ठी में गन्ना वैज्ञानिकों ने किसानों को विस्तार से जानकारी दी।
बृहस्पतिवार को आयोजित गोष्ठी में डाॅ. एसपी सिंह, अवधेश डागर गन्ना शोध परिषद मुजफ्फरनगर ने क्षेत्र के ग्राम बेरखेडा, भूतपुरी, सुआवला आदि में रेडरॉट से प्रभावित क्षेत्र को देखा ओर रेडरॉट बीमारी से संबंधित कारणों, लक्षणों व बचाव के उपाय के बारे में बताया। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक विश्वामित्र पाठक ने भी लाल सड़न रोग के संबंध में किसानों को सुझाव दिए ओर किसानों से फसल चक्र अपनाने को कहा। सचिव साहब सिंह सत्यार्थी द्वारा समिति में फार्म मशीनरी बैंक में उपलब्ध कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी दी।
तकनीकी कार्यशाला में चीनी मिल के अध्याशी एसपी सिंह एवं महाप्रबंधक गन्ना अजय कुमार ढाका तथा उप गन्ना प्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने भी 0238 प्रजाति में लाल सडन बीमारी के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए 0238 प्रजाति के स्थान पर अन्य नयी स्वीकृत गन्ना प्रजातियों की बुवाई करने एवं बीज गन्ना को बोने से पहले शुगर केन सेट ट्रीटमेंट डिवाइस द्वारा बीज उपचारित करके ही बुवाई करने की सलाह दी। इस अवसर पर चीनी मिल व गन्ना विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।