फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   To solve the problem of Guldar, a jam was imposed on the highway.

Bijnor News: गुलदार की समस्या के समाधान के लिए हाईवे पर लगाया जाम

Wed, 24 Jul 2024 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
To solve the problem of Guldar, a jam was imposed on the highway.
- डीएफओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर किसानों ने दिया धरना
विज्ञापन

- राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले हुआ प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गुलदार से निजात दिलाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ डीएफओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। कार्यालय के बाहर मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन करते हुए पौन घंटा जाम लगाए रखा। अफसरों ने किसानों से वार्ता कर शांत किया और रास्ता खुलवाया।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार और पश्चिम उत्तर प्रदेश महासचिव कैलाश लांबा ने कहा कि गुलदार लगातार किसान और मजदूरों पर हमला कर रहा है। 22 जुलाई को पिलाना की सलोनी पर हमला मौत के घाट उतारा। ताहरपुर में शांतिदेवी को गंभीर रूप से घायल किया। पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की वकालत की। रेंजर व डीएफओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। विनोद कुमार बिट्टू ने कहा कि किसानों की मौत के बाद अफसरों की नींद नहीं टूट रही है।
विज्ञापन

किसानों ने मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे पर करीब तीन बजे से प्रदर्शन कर धरना दिया। जाम की सूचना पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता कर धरने से उठाया। करीब पौन घंटे किसानों ने धरना दिया। धरना स्थल पर पुखराज सिंह, मोहम्मद भूरा, गिरेंद्र सिंह, रोहित राठी, तेजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed