{"_id":"6929f57f2568dda6e705372a","slug":"to-become-a-better-player-it-is-important-to-be-physically-and-mentally-strong-bijnor-news-c-27-1-bij1027-166154-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए शारीरिक, मानसिक रूप से सशक्त होना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए शारीरिक, मानसिक रूप से सशक्त होना जरूरी
Sat, 29 Nov 2025 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के नेहरू स्टेडियम में अमर उजाला की ओर से आयोजित संवाद में उपस्थित अतिथि व खिलाड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। भर्ती की तैयारी कर रहे कुछ युवा जीतने की होड़ में स्टेराॅयड लेकर खुद के शरीर को हानि पहुंचा रहे हैं। बेहतर खिलाड़ी बनने और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कृत्रिम की जगह प्राकृतिक प्रोटीन लेना ठीक है। बेहतर खिलाड़ी के लिए जरूरी है कि वह शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त हो। यह बात अमर उजाला की ओर से स्टेडियम में आयोजित संवाद कार्यक्रम में चिकित्सकों ने खिलाड़ियों से की।
शुक्रवार को नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आशु आत्रेय ने हड्डी मजबूत करने के लिए अपनी दिनचर्या बेहतर करने के लिए कहा। वहीं, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन कुमार ने खिलाड़ियों को परफॉर्मेंस एंग्जाइटी के दबाव के बारे में बताया। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के चक्कर में खिलाड़ी एंग्जाइटी के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने मानसिक रोग के लक्षणों की जानकारी दी। स्टेराॅयड लेने से नपुंसकता, नींद नहीं आना, बेचेनी, घबराहट आदि समस्या होती हैं। इसलिए, अच्छी आदत डालें। रात को समय से सोएं और सुबह समय से उठें। वहीं, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल यादव ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए अच्छी डाइट लेना जरूरी है। पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सहित सभी चीजें लेना जरूरी है। स्टेराॅयड के स्थान पर प्राकृतिक चीजों, फल, दूध, सूखे मेवे आदि का सेवन करें।
उधर, डॉ. नवनीत गर्ग ने कहा कि खिलाड़ियों को मानसिक, शारीरिक, सामाजिक और आध्यात्मिम होना जरूरी है। खिलाड़ियों में ईर्ष्या की भावना नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी राजकुमार, कोच अजीत कुमार, चित्रा चौहान, पूजा, अंशु सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने दी बेहतर जानकारी : राहुल
खिलाड़ी राहुल ने कहा कि इस संवाद कार्यक्रम से अच्छी जानकारी मिली है। दौड़ लगाने से पहले क्या करना चाहिए। साथ ही बेहतर डाइट की जानकारी चिकित्सकों ने दी।
स्टेरॉयड के दुष्प्रभाव का पता चला : विशाल
खिलाड़ी विशाल ने बताया कि कुछ युवा स्टेमिना बढ़ाने के लिए स्टेरॉयड ले रहे हैं। इससे क्या समस्या हो सकती है। चिकित्सकों ने इसके दुष्प्रभाव की जानकारी दी।
भविष्य में भी हो ऐसे कार्यक्रम : प्राची
खिलाड़ी प्राची का कहना है कि चिकित्सकों ने पर्याप्त नींद, बेहतर डाइट के बारे में बताया। इस कार्यक्रम से बहुत फायदा मिला है। ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए।
प्राकृतिक चीजें खाएं : एकता
खिलाड़ी एकता ने कहा कि चिकित्सकों ने बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए जरूरी बातें बताईं। दवाइयों से स्टेमिना बढ़ाने से बेहतर है कि प्राकृतिक चीजें खाएं।