फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP News : Tired of parenting in Bijnor, grandmother kills grandson

मासूम बच्चे का कत्ल: दादी ने अपने ही हाथों से मार डाला, नहीं कांपा कलेजा, पालन-पोषण से थी तंग

Fri, 28 Jul 2023 06:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 28 Jul 2023 06:16 PM IST
सार

Bijnor News : पालन-पोषण से तंग आकर दादी ने अपने ही पोते को मार डाला। इस बात पर यकीन तो नहीं होता लेकिन, यह सच है। मृतक बच्चे के माता-पिता के बारे में जानकर भी आपको हैरानी होगी। 

विज्ञापन
UP News : Tired of parenting in Bijnor, grandmother kills grandson
आरोपी महिला गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पोते के पालन-पोषण से तंग आकर दादी ने उसकी हत्या कर डाली। वहीं, पौत्र की हत्यारोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


मंगलवार शाम को सदर बाजार निवासी आरिफ का बेटा समद (7) घर पर स्थित कमरे में मृत पड़ा मिला था। उस वक्त मौत की वजह साफ नहीं हो सकी। बुधवार की सुबह मृत बच्चे के ननिहाल वालों ने कई-कई दिन कमरे में बंद करने और भूखा रखने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने की वजह से मौत होने की बात सामने आई। हालांकि पहले बीमारी के चलते मौत होना माना जा रहा था।

विज्ञापन

बता दें कि मृतक बच्चे का पिता आरिफ दिल्ली में रहकर एक होटल में काम करता है, जबकि उसकी पत्नी समा परवीन विवाद के चलते चार सालों से अपने मायके काजीपाड़ा में रह रही है। इनके बेटे अर्श (11) और समद (7) अपनी दादी बुंदिया के पास रहते थे। अब समद की मौत के बाद पुलिस ने बारीकी से जांच-पड़ताल की तो मामला हत्या का निकला। सूत्रों की मानें तो मृतक के बड़े भाई ने भी दबी जुबान में मारने की बात पुलिस को बता दी थी।

विज्ञापन

शहर कोतवाल जीत सिंह ने बताया कि बच्चों के माता-पिता घर पर नहीं रहते हैं। दोनों बच्चे अपनी दादी के पास रहते थे। लेकिन दादी ने हाथ से बच्चे का मुंह दबाकर हत्या कर दी। हत्यारोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: विरासत: कभी देखा है हवेली वाला गांव? यहां 200 साल का इतिहास समेटे हैं 24 आलीशान हवेलियां और 11 ऐतिहासिक मंदिर

विज्ञापन

कोतवाल के अनुसार, हत्यारोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि समद बीमार भी रहता था, अब वह देखभाल से तंग आक चुकी थी, इसलिए हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें: दो साल की मोहब्बत की ऐसी सजा: सामूहिक दुष्कर्म, निर्वस्त्र कर दौड़ाया फिर बनाया वीडियो, फिर भी चुप रही पीड़िता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed