{"_id":"5ed5363a8ebc3e90240f8611","slug":"tips-for-preparing-the-gate-mentioned-in-the-webinar-bijnor-news-mrt4843802168","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेबिनार में बताए गेट की तैयारी करने के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेबिनार में बताए गेट की तैयारी करने के टिप्स
विज्ञापन

बिजनौर। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बिजनौर में गेट परीक्षा 2021 की तैयारी पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार में गेट परीक्षा की तैयारी करने के टिप्स दिए गए।
एमएचआरडी की टेक्विप परियोजना के अंतर्गत आयोजित वेबिनार में सभी विभाग के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। वेबिनार में गेट समन्वयक इंजीनियर मयंक कुमार ने बताया कि इस साल संस्थान के अंतिम वर्ष के 35 छात्रों ने आईआईटी दिल्ली द्वारा आयोजित गेट परीक्षा में सफलता हासिल की है। वेबिनार के मुख्य वक्ता सुमित कुमार एवं प्रांशु महाजन ने छात्रों को गेट परीक्षा के बारे में विभिन्न जानकारियां प्रदान की। इस साल की गेट परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र तारा चंद, शिवम रावत एवं शैलेंद्र कुमार ने भी अपने कनिष्ठ छात्रों को गेट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के तरीके बताए। संस्थान के निदेशक बीके त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित वेबिनार में टेक्विप समन्वयक ईशान भारद्वाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।