{"_id":"63a3539362d2e203e457bb53","slug":"timing-of-14-buses-changed-due-to-fog-bijnor-news-mrt6187404144","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कोहरे के कारण बदला 14 बसों का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कोहरे के कारण बदला 14 बसों का समय
विज्ञापन
कोहरे के कारण बदला 14 बसों का समय
बिजनौर। कोहरा आने से बिजनौर डिपो की 14 बसों का समय बदल दिया गया है। सुबह आठ बजे से पहले चलने वाली बसों का समय आठ बजे के बाद कर दिया है। कोहरे में हादसा होने का खतरा बना रहता है। इसलिए परिवहन विभाग की ओर से यह कदम उठाया गया है।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कोहरे की वजह से हादसा न हो, इसके लिए रात्रि कालीन रोडवेज बस सेवा को बंद करने का निर्देश दिया है। जिसके बाद बिजनौर डिपो की 14 बसों के समय में परिवर्तन किया गया है। बिजनौर डिपो से संचालित गोरखपुर की दो, प्रयागराज की दो, अलीगढ़ की एक, पीलीभीत की एक, ऋषिकेश की एक, देहरादून की एक, दिल्ली मार्ग पर जाने वाली छह बसों का समय बदला गया है। इन बसों का समय सुबह आठ बसे से पहले था, अब शासन के निर्देश के बाद इनका समय आठ बजे के बाद किया गया है। इसके अलावा रात आठ बजे के बाद भी रोडवेज की कोई बस मार्ग पर नहीं दौड़ेगी। एआरएम धीरज सिंह पंवार ने बताया कि डिपो की 14 बसों का समय परिवर्तन कर दिया गया है।