फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tikait family did not vote for Sisauli Nagar Panchayat

Bijnor News: सिसौली - सिसौली नगर पंचायत के लिए टिकैत परिवार ने नहीं किया मतदान

Thu, 04 May 2023 05:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 05:57 PM IST
विज्ञापन
Tikait family did not vote for Sisauli Nagar Panchayat
-भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि सभी प्रत्याशी हमारे परिवार के सदस्य
विज्ञापन


-कस्बे के लोग जिसका चुनाव करेंगे, उसमें ही हमारी सहमति





संवाद न्यूज एजेंसी

सिसौली। नगर पंचायत सिसौली के लिए टिकैत परिवार ने मतदान नहीं किया। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सभी प्रत्याशी हमारे परिवार से हैं। ऐसे में तय किया गया कि जनता जो फैसला करेगी, उसमें ही हमारी सहमति होगी।


बृहस्पतिवार को नगर निकाय के लिए पहले चरण का मतदान हुआ। कस्बे में मतदान को लेकर सुबह से ही उत्साह रहा। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के पट्टी चौधरान स्थित आवास पर लोगों की आवाजाही रही। भाकियू अध्यक्ष ने बताया कि तय किया गया कि कस्बे में किसी के लिए मतदान नहीं करेंगे। चुनाव शांतिपूर्ण चल रहे हैं। आसपास के जिलों में शांति है, यह बेहद अच्छी बात है। भाईचारा कायम रहना चाहिए, किसी तरह का माहौल खराब नहीं होना चाहिए। नगर पंचायत के चुनाव में सिसौली की जनता के फैसले में ही हमारी सहमति होगी। जनता शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से अपना मतदान करें। उधर, दिनभर भाकियू अध्यक्ष अपने आवास पर ही रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed