फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tigers will be counted on cameras

बाघ गणना को अमानगढ़ रेंज में लगेंगे कैमरे

Sun, 05 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Tigers will be counted on cameras
10ड्ड अमानगढ़ टाइगर रिजर्व एरिया में बाघ गणना के लिए डब्लू डब्लू एफ की एक दिवसीय कार्यशाला। - फोटो : DHAMPUR
बाघ गणना को अमानगढ़ रेंज में लगेंगे कैमरे
विज्ञापन

बिजनौर, रेहड़। अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में चौथे चरण की बाघ गणना के लिए 84 ट्रैप कैमरे लगाए जाएंगे। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के निर्देश पर अमानगढ़ टाइगर रिजर्व एरिया में चौथे चरण की बाघ गणना के लिए डब्लूडब्लूएफ की एक दिवसीय कार्यशाला शनिवार को अमानगढ़ के गेस्ट हाउस पर आयोजित की गई।

बैठक में वन्यजीव विशेषज्ञों ने टाइगर रिजर्व के स्टाफ को तकनीकी जानकारी दी। बाघ गणना के लिए अमानगढ़ टाइगर रिजर्व एरिया को 42 भागों में बांटा गया है। जिसमें गणना के लिए 84 ट्रैप कैमरे लगाए जाएंगे। कार्यशाला में रेंज कर्मियों को कैमरे लगाने, उनकी देखभाल करने की तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। कैमरे पूर्व में हुई बाघ गणना वाले स्थानों पर ही लगेंगे। चौथे चरण की बाघ गणना डब्लूडब्लूएफ तथा टाइगर रिजर्व की टीम संयुक्त रूप से करेगी। इस अवसर पर मेराज अनवर, डॉ. शाह मोहम्मद बिलाल, डॉ. शारिक शफी के अलावा रेंजर राकेश शर्मा, वन दरोगा जयपाल सिंह आदि रेंज कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed