{"_id":"59f3814f4f1c1bc8678b7f1d","slug":"tigers-body-found-in-amangarh-range-tigers-see-also-tiger","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमानगढ़ रेंज में टाइगर का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमानगढ़ रेंज में टाइगर का शव मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
रेंज के कंपार्टमेंट नंबर 18 में पड़ा टाइगर का शव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेहड़ में अमानगढ़ टाइगर रिजर्व की वन रेंज में नर टाइगर का शव मिला। वन विभाग ने टाइगर के शव का पंचनामा भरकर विसरा परीक्षण के लिए अनुसंधान संस्थान बरेली भेज दिया है। टाइगर के शरीर पर पंजों के निशान बताए जा रहे हैं।
डीएफओ एम सेम्मारन के अनुसार शुक्रवार को अमानगढ़ वन रेंज के गश्ती जसपुर वन ब्लॉक के कंपार्टमेंट नंबर 18 में गश्त कर रहे थे। इस दौरान गश्ती दल को एक टाइगर झाड़ियों में पड़ा दिखाई दिया। गश्ती दल ने इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दी। टीम ने मौके पर जाकर देखा तो टाइगर के शरीर पर किसी हिंसक जानवर के पंजों के निशान थे। उसका पिछला हिस्सा पूरी तरह से खाया हुआ था।
आंत बाहर निकली थी। वन विभाग ने टीम ने टाइगर के शव का पंचनामा भरकर बिसरा परीक्षण के लिए बरेली भेज दिया है। वनाधिकारियों के अनुसार टाइगर की उम्र सात या आठ वर्ष रही होगी। इसकी लंबाई करीब दस फीट लंबी और चार फीट ऊंची थी। संभवत: वर्चस्व की लड़ाई में नर टाइगर की जान गई है। घटनास्थल के नजदीक में ही तालाब है। डीएफओ का कहना है कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही टाइगर की मौत का कारण पता चलेगा।