Bijnor: श्रमिक को झाड़ियों में खींचकर ले गया बाघ, फिर हमला कर मार डाला, मचा हड़कंप
Bijnor News : कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला पर्यटन जोन में परिक्षेत्र में ही सोलर फेंसिंग का काम कर रहे नेपाली मूल के श्रमिक रामप्रसाद (55) पर बाघ ने हमला कर मार डाला।
विस्तार
बिजनौर जनपद के कालागढ़ में कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला पर्यटन जोन में सोलर फेंसिंग का काम कर रहे श्रमिक पर बाघ ने हमला कर उसकी जान ले ली।
कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला पर्यटन जोन में परिक्षेत्र में ही सोलर फेंसिंग का काम कर रहे नेपाली मूल के श्रमिक रामप्रसाद (55) पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ श्रमिक को खींचकर झाड़ियां में ले गया।
यह भी पढ़ें: Meerut Murder: चचेरे भाई की गोली मारकर की हत्या, दोनों साथ में बैठकर पी रहे थे शराब, वारदात के बाद आरोपी फरार
वन क्षेत्र अधिकारी राजेंद्र सिंह चक्रायत के अनुसार, राम प्रसाद को बाघ से छुड़ाने में नौ राउंड फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान रामप्रसाद की मृत्यु हो गई। उसके शव को रामनगर ले जाया जा रहा है। बाघ को ट्रेंकुलाइज कर नियंत्रण करने का प्रयास किया जा रहा है। 12 नवंबर को भी ढिकाला में नेपाल के ही एक श्रमिक को बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। 11वें दिन फिर से यह घटना होने के बाद वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें: इस गिरोह ने उड़ाए होश: एक करोड़ के मोबाइल देख अफसर भी हैरान, इन राज्यों में फैला नेटवर्क, चार शातिर गिरफ्तार