फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Thumb worked even after death, unlocked mobile

Bijnor News: मरने के बाद भी काम आया अंगूठा, मोबाइल किया अनलॉक

Mon, 23 Feb 2026 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Thumb worked even after death, unlocked mobile
स्योहारा। हावड़ा-जम्मूतवी रेल लाइन पर गेंडाजूड़ के पास स्थित फाटक के नजदीक शनिवार रात करीब 11:30 बजे कुमारी रेनू देवी (26) पुत्री चंद्रपाल सिंह की मौत हो गई थी। वह गेंडाजूड़ की ही रहने वाली थी। हादसा इतना भीषण था कि शव का गले से ऊपर का हिस्सा बुरी तरह कटकर अलग हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से मिले मोबाइल को शव के अंगूठे से अनलॉक कर पहचान का सुराग ढूंढ निकाला।
विज्ञापन

थाना स्योहारा पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे क्रॉसिंग गेंडाजूड़ से आगे किलोमीटर संख्या 1439/7 अप लाइन पर एनएमजी मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मौके पर पहुंचे। शव का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया था। घटनास्थल के पास एक मोबाइल फोन पड़ा मिला। मोबाइल चालू हालत में था, लेकिन स्क्रीन लॉक लगा हुआ था। पुलिस ने शव के हाथ का अंगूठा साफ कर मोबाइल के फिंगरप्रिंट सेंसर पर लगाया। इस पर मोबाइल अनलॉक हो गया। इसके बाद पुलिस ने कॉल डिटेल खंगाली और एक नंबर पर संपर्क किया। फोन मृतका के परिजनों ने उठाया, जिसके बाद घटना की जानकारी दी गई। परिजनों के मौके पर पहुंचने पर रेनू देवी की पहचान की। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर परिजनों से कहासुनी हो गई थी। घर से रेलवे लाइन की दूरी 100 मीटर से भी कम है। रेनू देवी तीन बहनों और दो भाइयों में से एक थीं। बड़े भाई और एक बहन का विवाह हो चुका है। घटना के समय घर में मां, बड़ी बहन और छोटा भाई मौजूद थे, जबकि पिता बाहर गए हुए थे। सीओ अभय कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed