{"_id":"6aa06a2d6a61970a9802e9df","slug":"throwing-garbage-outside-the-house-will-attract-a-fine-bijnor-news-c-27-1-bij1007-189649-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: घर के बाहर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: घर के बाहर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्माना
विज्ञापन
धामपुर। मंगलवार को हुई नगर पालिका बोर्ड की बैठक में पालिका के नए कार्यालय भवन के निर्माण का प्रस्ताव पास किया गया। फिलहाल कार्यालय भवन की बदहाल छत की मरम्मत कराने का प्रस्ताव भी पास हुआ है। इसके अलावा अधिशासी अधिकारी के आवास का निर्माण कराने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। पालिका बोर्ड की बैठक में सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम- 2026 रहा। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम- 2026 की उपविधि के लागू हो जाने के बाद कोई भी अपने घर के सामने सड़क पर कूड़ा नहीं फेंकेगा। ऐसा करने वालों पर जुर्माना लगाने का प्रावधान है। इसे लागू कराने से पहले प्रचार-प्रसार किया जाएगा। लोगों से सुझाव मांगे जाएंगे और उपयुक्त सुझावों पर अमल कर क्रियान्वित कराया जाएगा। नगर पालिका की ओर से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन होगा। उन्होंने नागरिकों से इसमें सहयोग की अपील की है। कूड़ा कलेक्शन के लिए 10- 20 रुपये प्रतिमाह का शुल्क भी रखा जाएगा।
शिवाजी पार्क में स्थित संपादकाचार्य पंडित रुद्रदत्त शर्मा पुस्तकालय सभागार में दोपहर 12:30 बजे हुई बैठक में पूर्व की बैठक की कार्रवाई की पुष्टि की गई। पालिका कार्यालय भवन का निर्माण मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत कराने का प्रस्ताव पास हुआ। नामित सभासद सोनू वाल्मीकि ने पालिका अधिकारी और कर्मचारियों पर सफाई कर्मचारियों के प्रति भेदभाव रखने का आरोप लगाया। इसे सदन ने नकार दिया। कहा कि पालिका की ओर से किसी भी कर्मचारी के प्रति कोई भी पक्षपात नहीं किया जाता है। बैठक की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह ने तथा संचालन अधिशासी अधिकारी रवि कुमार शुक्ल ने किया।
महात्मा ज्योतिबा फूले गोल चक्कर का होगा सुंदरीकरण
धामपुर के नगीना चौराहा स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले गोल चक्कर के सुंदरीकरण का भी प्रस्ताव नगर पालिका बोर्ड बैठक में पास हुआ। नामित सभासद सोनू वाल्मीकि ने आरोप लगाया कि ऊंची पुलिया की मरम्मत में लीपापोती हुई है। पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने सदन से पुलिया की मरम्मत करने वाले ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की मांग की। साथ ही कहा कि उन्होंने अपने मोहल्ले में एक वाटर कूलर स्थापित करने का प्रस्ताव दिया था लेकिन इसका क्रियान्वयन नहीं हुआ। सभासद ने सफाई कर्मियों से भेदभाव का आरोप लगाया। इस पर पालिकाध्यक्ष ने आरोप को गलत बताते हुए कहा कि किसी भी सफाई कर्मचारी के साथ कोई भेदभाव नहीं बरता जा रहा है। सभी का पूरा सहयोग मिल रहा है। सभी का दायित्व भी है की वह नगर पालिका को साफ सुथरा बनाए रखने में योगदान दें।
विज्ञापन
लंबित सभी कार्य योजनाएं सरकार से हुईं स्वीकृत
पालिकाध्यक्ष ने बताया कि नगर पालिका की ओर से कार्य योजना बनाकर धन मंजूरी के लिए जितने भी प्रस्ताव शासन को भेजे गए थे वे मंजूर कर लिए गए हैं। अब जल्द ही धामपुर में विकास कार्य युद्ध स्तर पर होंगे।