{"_id":"6aa06b35b9130e6e93071436","slug":"protest-continues-in-mochipura-to-open-the-highway-cut-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-189664-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मोचीपुरा में हाईवे का कट खुलवाने के लिए धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मोचीपुरा में हाईवे का कट खुलवाने के लिए धरना जारी
विज्ञापन
नजीबाबाद-गांव मोचीपुरा में दूसरे दिन धरने पर बैठे किसान। संवाद
नजीबाबाद। मेरठ-पौड़ी हाईवे पर गांव मोचीपुरा के सामने कट खुलवाने को लेकर किसानों का धरना दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। भाकियू अराजनीतिक के कार्यकर्ता सभी डिवाइडर हटाए जाने और स्थायी यूटर्न बनाए जाने की मांग को लेकर हाईवे किनारे डटे रहे। एनएचएआई द्वारा दो डिवाइडर हटाकर अस्थायी कट खोलने के बाद भी किसान नहीं माने।
कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने मोचीपुरा के सामने हाईवे के कट को बंद करा दिया था। मेला समाप्त होने पर कट खुलवाने का आश्वासन दिया गया था। किसानों ने छह सितंबर तक कट खोलने की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन दिया था, लेकिन कार्रवाई न होने पर सोमवार से भाकियू अराजनीतिक के प्रांतीय उपाध्यक्ष चौधरी बलराम सिंह के नेतृत्व में किसान धरने पर बैठ गए। एनएचएआई के एसडीओ आशीष शर्मा ने मौके पर पहुंचकर दो डिवाइडर हटवाकर कट खुलवा दिया, लेकिन किसान सभी डिवाइडर हटाने और स्थायी यूटर्न बनाने की मांग को लेकर अड़े हैं।
मंगलवार को दूसरे दिन भी सरदार इकबाल सिंह, कुलबीर सिंह, अरविंद राजपूत, भोपाल राठी, विजय सिंह, नवीन राजपूत, गजेंद्र सिंह, हिमांशु चौधरी सहित बड़ी संख्या में किसान धरना स्थल पर डटे रहे। किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक स्थायी समाधान नहीं होगा, धरना जारी रहेगा। किसानों इकबाल सिंह, भोपाल राठी, कुलबीर ने बताया कि एनएचएआई के अधिकारियों ने बुधवार को वार्ता करने का समय दिया है। अधिकारियों से वार्ता करने के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।