फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three youths killed in two cars collision

हाईवे पर दो कार टकराईं, तीन युवकों की मौत

Thu, 11 Feb 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Three youths killed in two cars collision
स्योहारा-मुरादाबाद मार्ग पर गांव सुल्तानपुर के पास सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त गाड़ी। - फोटो : BIJNOR
हाईवे पर दो कार टकराईं, तीन युवकों की मौत
विज्ञापन

स्योहारा (बिजनौर)। मुरादाबाद मार्ग पर गांव सुल्तानपुर के निकट सड़क पर दो कारों में भीषण भिड़ंत हो गई। जिसमें एक कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गई। दो युवकों ने घटना स्थल ही दम तोड़ दिया। तीसरे युवक ने बिजनौर जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। मेरठ के गांव किशोरी निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल है, उसका उपचार चल रहा है। मृतकों में एक युवक जिला शामली के गांव बंतीखेड़ा, दूसरा मुजफ्फरनगर के गांव तावली और तीसरा बिहार के सिवान जिले के गांव बछुआपुर निवासी है।
मंगलवार रात लगभग साढ़े 12 बजे मुरादाबाद मार्ग पर गांव सुल्तानपुर के निकट लक्ष्य कॉलेज के सामने मुरादाबाद और धामपुर की ओर से आ रही दो कारों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों कारों की गति तेज थी, उनकी टक्कर होने की आवाज दूर तक सुनी गई। हादसे में दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। आवाज सुनकर गांव सुल्तानपुर के ग्रामीण और लक्ष्य कॉलेज के चौकीदार घटनास्थल की ओर मदद के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कारों में फंसे लोगों को निकाला। लेकिन तब तक एक कार में सवार 28 वर्षीय नमनपाल पुत्र विनोद निवासी गांव बंतीखेड़ा थाना बाबरी जिला शामली हाल निवासी रामधाम कॉलोनी रावली महदूद जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) और 30 वर्षीय संदीप पुत्र धर्मवीर निवासी गांव तावली थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

अंकित कुमार पुत्र परमवीर सिंह उम्र करीब 26 वर्ष निवासी किशोरी थाना जानी जनपद मेरठ और दीपक सिंह पुत्र रामबहादुर सिंह उम्र करीब 25 वर्ष निवासी बछुआपुर जिला सिवान (बिहार) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया, यहां से उन्हें चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान दीपक ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों युवकाें के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार छोड़कर फरार हो गए चालक और यात्री
स्कॉर्पियो वाहन का चालक व सवारी कार छोड़ कर मौके से फरार हो गए। पुलिस दोनों वाहनों को थाने ले आई। पुलिस के मुताबिक घटना में तीन युवकों की मौत हुई है। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। उनके परिजनों को सूचना भिजवा दी गई है। एक वाहन के चालक और उसके यात्री फरार हो गए हैं। उस गाड़ी में कोई घायल हुआ है या नहीं यह नहीं पता चल पाया है। जबकि गाड़ी को अंदर से देख कर लगता है कि चोट उन लोगों के भी काफी आई होगी।

स्योहारा-मुरादाबाद मार्ग पर गांव सुल्तानपुर के पास सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त गाड़ी हटवती प?

स्योहारा-मुरादाबाद मार्ग पर गांव सुल्तानपुर के पास सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त गाड़ी हटवती प?- फोटो : BIJNOR

स्योहारा-मुरादाबाद मार्ग पर गांव सुल्तानपुर के पास सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त गाड़ी।

स्योहारा-मुरादाबाद मार्ग पर गांव सुल्तानपुर के पास सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त गाड़ी।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed