{"_id":"5e94a0f68ebc3e76855108e1","slug":"three-youth-corona-positive-in-the-district-bijnor-news-mrt4776330122","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही दिन में मिले कोरोना के तीन मरीज, दो संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही दिन में मिले कोरोना के तीन मरीज, दो संदिग्ध
विज्ञापन
स्योहारा के गांव मेवानवादा में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर पसरा सन्नाटा।
- फोटो : BIJNOR
जिले में तीन युवक कोरोना पॉजिटिव
बिजनौर। जिले में एक ही दिन में कोरोना के तीन पॉजीटिव केस मिले हैं, जबकि दो लोगों को कोरोना होने का संदेह है। तीनों कोरोना पॉजीटिव जमात से जुड़े हैं। पांचों को पुलिस ने अलग अलग जगह पर क्वांरटीन किया था। कोरोना संक्रमित युवकों के गांवों को सील कर दिया है। संदिग्धों के मोहल्लों को सील करने की तैयारी चल रही है।
स्योहारा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक कुछ दिन पहले दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में हुए जलसे में 13 मार्च को शामिल हुआ था। 16 मार्च को हरदोई भी गया था। वहां से 29 मार्च को बिजनौर पहुंचा। युवक की दूध की डेरी है। कई गांवों और सहसपुर की पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी भी उससे दूध खरीदते थे। सात अप्रैल को पुलिस ने उसे हल्दौर सीएचसी पर क्वारंटीन किया और सैंपल जांच के लिए भेजा। जांच में वह कोरोना संक्रमित मिला है। युवक के गांव को सील कर दिया गया है।
उधर, अफजलगढ़ और नगीना क्षेत्र के गांव निवासी दो युवक भी निजामुद्दीन मरकज के जलसे में शामिल हुए। इन्हें पुलिस ने अफजलगढ़ सीएचसी पर क्वारंटीन किया था। इनकी भी रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई है। इसके अलावा नगीना के दो लोग भी कोरोना संक्रमण के संदिग्ध हैं। क्वारंटीन में रखे गए दोनों युवक निजामुद्दीन मरकज के पास दुकान करते थे। दोनों के नमूने फिर से जांच को भेजे गए हैं। इसकी रिपोर्ट मंगलवार को आएगी।
विज्ञापन
डीएम रमाकांत पांडेय के अनुसार जिले में तीन लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इन्हें उपचार के लिए मुरादाबाद भेजा गया। ये दिल्ली से लौटने के बाद जिन लोगों से मिले, उनके भी सैंपल जांच को भेजे जाएंगे। तीनों के गांवों को सील कर दिया है। पूरे क्षेत्र में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।

स्योहारा के गांव मेवानवादा में कोरोना पॉजिटिव के घर के बाहर बोर्ड लगाते तहसील प्रशासन के लोग।- फोटो : BIJNOR