फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three years imprisonment for possessing a stolen motorcycle

Bijnor News: चोरी की मोटरसाइकिल रखने में तीन साल की सजा

Tue, 30 Jan 2024 10:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Three years imprisonment for possessing a stolen motorcycle
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नगीना मनमोहन सिंह ने चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध तमंचा रखने का दोषी पाते हुए सलीम को तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। आठ हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।

शासकीय अधिवक्ता पंकज चौहान के अनुसार थाना नगीना देहात के उप निरीक्षक अजेंद्र कुमार की टीम ने सलीम निवासी ग्राम लाल वाला थाना नगीना देहात को 14 नवंबर 2020 को गिरफ्तार किया था। वह थाना स्योहारा क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाइकिल को कोटद्वार बेचने ले जा रहा था। उसके पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल व 315 बोर का तमंचा एवं तीन कारतूस मिले थे। अदालत ने उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर सलीम को चोरी की मोटरसाइकिल एवं तमंचा रखने के आरोप में तीन साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed