फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three tubewells of the municipality fail, drinking water crisis created

पालिका के तीन नलकूप फेल, पेयजल संकट बना

Fri, 09 Apr 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Three tubewells of the municipality fail, drinking water crisis created
पालिका के तीन नलकूप फेल, पेयजल संकट बना
विज्ञापन

धामपुर। नगरपालिका के तीन नलकूपों के फेल होने के कारण नगर में पेयजल संकट गहरा गया है। नलकूपों को ठीक कराने की बजाय अधिकारी स्वयं को चुनाव ड्यूटी में व्यस्त बता रहे हैं। जिसको लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को पयेजल उपलब्ध कराने के लिए आठ नलकूप हैं। लेकिन गर्मियां शुरू होते ही तीन नलकूप खराब हो गए। मनभावन वैंकट हाल परिसर में स्थित नलकूप तो तीन दिन पहले ही फेल हुआ है। जबकि वाल्मीकि बस्ती का नलकूप पिछले एक साल से ठप है। नगर पालिका कैंपस में स्थित नलकूप भी करीब दो साल से ठप होने के कारण पानी की सप्लाई नहीं कर रहा है। जबकि इस समय पानी की जरूरत अधिक है।
विज्ञापन

पालिका के जलकल विभाग की तरफ से गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले नलकूपों की मरम्मत करने का कोई प्रयास नहीं किया गया। जिसके कारण पेयजल संकट गहरा गया है। नगर के रवि कुमार, विजय जैन, मनोज कुमार, सुजीत कुमार, चंदन सिंह ने पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता से पेयजल समस्या का निराकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर जलकल विभाग के अवर अभियंता हेमंत कुमार का कहना है कि उनकी ड्यूटी पंचायत चुनाव में लगी है। इसलिए जब तक चुनाव प्रक्रिया संपन्न नहीं होती है। विभागीय कार्य उनके स्तर से हो पाना संभव नहीं है। उधर पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता का कहना है कि पालिका द्वारा ठप नलकूपों को चालू कराने का प्रयास कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed