{"_id":"5e860ee98ebc3e7659673639","slug":"three-thousand-warriors-will-detect-outsiders-bijnor-news-mrt4762467177","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हजार योद्धा लगाएंगे बाहरियों का पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हजार योद्धा लगाएंगे बाहरियों का पता
विज्ञापन
तीन हजार योद्धा लगाएंगे बाहरियों का पता
बिजनौर। जिले के करीब तीन हजार सफाईकर्मी कोरोना योद्धा की भूमिका निभाएंगे। ये गांवों में आने वाले जमाती या बाहरी लोगों को सर्च करेंगे। डीपीआरओ सफाईकर्मियों से प्रतिदिन गांव वार रिपोर्ट लेंगे।
जिले में 1128 ग्राम पंचायत हैं। इन ग्रामपंचायत में करीब तीन हजार राजस्व गांव हैं। ग्राम पंचायतों में साफ सफाई के लिए 2955 सफाईकर्मी तैनात हैं। सबसे अधिक सफाईकर्मी मौहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में हैं। इस समय कोरोना का प्रकोप चल रहा है। सफाईकर्मी अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। अब सफाईकर्मी कोरोना योद्धा की भूमिका भी निभाएंगे। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि जिले में जमातियों के आने का मामला प्रकाश में आने के बाद सफाईकर्मियों को सतर्क किया गया है। सफाईकर्मी अपने आवंटित मोहल्लों में रहने वाले परिवारों से परिचित होते हैं। सफाई कर्मचारियों को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह यह पता लगाएं कि गांव में कोई जमाती, दूसरे राज्यों या विदेश से चुपचाप कोई व्यक्ति तो नहीं आ गया है। यदि कोई ऐसा मामला सामने आए तो तुरंत डीएम, एसपी, डीपीआरओ तथा संबंधित थाने को सूचित करें। बताया कि सफाईकर्मियों को सभी के मोबाइल नंबर दे दिए हैं। सहायक विकास अधिकारी पंचायत के माध्यम से गांवों से रोजाना की रिपोर्ट ली जाएगी। ग्राम प्रधानों को भी बाहरियों पर निगाह रखने के लिए कहा गया है।