फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three teenagers drowned in pond, one dead

तालाब में डूबे तीन किशोर, एक की मौत

Tue, 13 Aug 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Three teenagers drowned in pond, one dead
नगीना में दोस्तों के साथ पार्क के तालाब में नहाने गए एक किशोर की तालाब में डूबने से हुई मौत के बाद ? - फोटो : BIJNOR
तालाब में डूबे तीन किशोर, एक की मौत
विज्ञापन

नगीना(बिजनौर)। नगीना पार्क के तालाब में नहा रहे तीन किशोर गहरे पानी में डूब गए। आसपास के लोगों द्वारा शोर मचाया तो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और तीनों को तालाब से निकाला।

गंभीर हालत में तीनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां एक किशोर को मृत घोषित कर दिया गया।
नगर के मोहल्ला काजी सराय द्वितीय निवासी मोहम्मद सरवर का 17 वर्षीय पुत्र अंजार अपने दोस्त गुल मोहम्मद और अफसार के साथ मंगलवार शाम चार बजे नगीना रायपुर रोड स्थित नगीना पार्क में बने तालाब में नहाने गए थे। पानी ज्यादा होने के कारण तीनों किशोर तालाब में डूब गए। पार्क में मौजूद लोगों और चौकीदार सुरेंद्र ने शोर मचा दिया। इसी बीच पुलिसकर्मी राहुल कुमार, सुभाष सिंह मौके पर पहुंचे और तीनों को तालाब से बाहर निकाला। इसमें अंजार बेहोश हो गया। उसे पुलिसकर्मी मौके पर इकट्ठे हुए लोगों की मदद से सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन सीएचसी पहुंचे और बिना कानूनी कार्रवाई के ही किशोर के शव को घर ले गए। थाना प्रभारी राजेश तिवारी मौके पर पहुंचे और किशोर के परिजनों व मोहल्ले वासियों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed