{"_id":"6a91ebfc5f5a19d5880456bd","slug":"three-sisters-waited-young-man-died-in-accident-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-188757-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: तीन बहनें इंतजार करती रहीं, हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: तीन बहनें इंतजार करती रहीं, हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगल सोती/नजीबाबाद। रक्षाबंधन पर घर लौट रहे बाइक सवार युवक की पिकअप से भिड़ंत में मौत हो गई। हादसे में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मेरठ रेफर किया गया है। तीन बहनें राखी बांधने के लिए युवक के घर आने का इंतजार करती रहीं। युवक की मौत की खबर से घर में मातम छा गया।
शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे नांगल-मंडावली मार्ग पर हादसा हुआ। जालपुर की ओर से मंडावली जा रही पिकअप और ऋषिकेश की ओर से मंडावर जा रही बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक पर सवार मोंटी (22) पुत्र विजेंद्र निवासी गजरौला शिव, थाना कोतवाली शहर और ऋतिक (18) पुत्र मुकेश निवासी सम्भा बाजार, थाना मंडावर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। परिजनों ने बताया कि मोंटी की तीन बहनें और एक बड़ा भाई है। वह रक्षाबंधन पर बहनों से राखी बंधवाने घर लौट रहा था। हादसे में घायल मोंटी की हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पिकअप चालक मोहसिन पुत्र शौकीन निवासी फूलसदा, नहटौर बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।