फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three reporting posts opened for women

महिलाओं के लिए खुलीं तीन रिपोर्टिंग चौकियां

Mon, 01 Mar 2021 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Three reporting posts opened for women
महिलाओं के लिए खुलीं तीन रिपोर्टिंग चौकियां
विज्ञापन

बिजनौर। शासन के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा के लिए जिले में तीन रिपोर्टिंग चौकी खोली गई हैं। चौकी में स्टाफ की नियुक्ति भी कर दी गई है। ये चौकी चांदपुर, धामपुर व नजीबाबाद में खोली गई हैं। तीनों चौकी महिला थाने के अधीन होंगी। आठ मार्च को महिला दिवस पर इन चौकियों का उद्घाटन होगा।
एसपी डॉ. धर्मवी सिंह के मुताबिक जिले में एक महिला थाना जिला मुुख्यालय पर है। डीजीपी ने जिले में काउंसिलिंग के दौरान पाया कि एक महिला थाना होने के कारण महिलाओं से संबंधित मामलों में बहुत अधिक विलंब होता है। पीड़ित महिलाओं के शिकायत करने के बाद भी प्रत्यक्ष रूप से मामलों में सुनवाई नहीं हो पाती है। जिले के दूरस्थ क्षेत्र से महिलाओं को आने में भी असुविधा रहती है। इन समस्या के निराकरण के लिए जिले में एक एएसपी के अधीन एक-एक रिपोर्टिंग पुलिस चौकी खोली जाए। यह चौकी महिला थाने से संबद्ध रहेंगी। थानों में ही इन चौकियों को खोला जा सकता हैं। पुलिस चौकी में एक महिला दरोगा, एक पुरुष मुुख्य आरक्षी, एक महिला आरक्षी व एक पुरुष आरक्षी तैनात किया जाए। पुलिस चौकी के लिए आवश्यक संसाधन व स्टेशनरी जिला स्तर से उपलब्ध कराई जाए। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुुख्यमंत्री इन चौकियों का उद्घाटन करेंगें। अपर पुलिस महानिदेशक बरेली ने भी इस बारे में निर्देश दिए थे। जिसके बाद नजीबाबाद, धामपुर व चांदपुर थाना परिसर में तीन नई रिपोर्टिंग पुलिस चौकी खोल दी हैं। ये तीनों चौकी महिला थाने के अधीन रहेंगी। महिला दिवस पर आठ मार्च को इनका उद्घाटन होगा।
विज्ञापन

महिला सुरक्षा समिति बनेगी
एसपी के मुताबिक जिले के प्रत्येक थाने पर पीस कमेटी के समान महिला सुरक्षा समिति का गठन किया जा रहा है। समिति में पुलिस व जनता के विश्वासपात्र व निर्विवादित छवि की महिलाओं, समाजसेवियों, प्रोफेसर, काउंसलर्स को रखा जाएगा। प्रत्येक महिला सुरक्षा समिति में 15 से 20 महिलाएं शामिल रहेगी। महिला सुरक्षा समिति पुलिस व पीड़िताओं के बीच सेतु के रूप में कार्य करेगी। इससे पुलिस संवादहीनता की स्थिति में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजरी रूम की होगी स्थापना
एसपी ने बताया कि थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर घायल महिलाओं के आने पर उन्हें तुरंत प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए एक इंजरी रूप की स्थापना की जाएगी। वहां फर्स्ट एड बाक्स के लिए सभी दवाइयां होगी। महिला डेस्क पर नियुक्त प्रत्येक महिला कर्मी को सीएमओ के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। मिशन शक्ति के तहत उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिला पुलिस कर्मियों को मिशन शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed