फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three purchase centers of Bilai Mill were cut off for not paying the dues.

Bijnor News: बकाया भुगतान नहीं करने पर बिलाई मिल के तीन क्रय केंद्र काटे

Thu, 22 Oct 2026 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Three purchase centers of Bilai Mill were cut off for not paying the dues.
बिजनौर। चीनी मिलों का वर्तमान पेराई सत्र आरंभ होने से पहले शासन व गन्ना विभाग ने सुरक्षण आदेश जारी कर दिया। गन्ना सुरक्षण की बैठक में समय पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं करने वाली बिलाई चीनी मिल के तीन क्रय केंद्र काट दिए गए। बरकातपुर चीनी मिल के दो क्रय केंद्र कटे। चांगीपुर चीनी मिल को हापुड़, सिंभावली, मेरठ समिति क्षेत्र के करीब 28 क्रय केंद्र मिले हैं। वहीं इस बार दो नए क्रय केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में दस चीनी मिल संचालित हैं। चीनी मिलों को गन्ना क्षेत्र आवंटन के लिए हर साल जिला स्तर एवं लखनऊ में गन्ना सुरक्षण की बैठक होती है। लखनऊ में हुई गन्ना सुरक्षण की बैठक में गन्ना क्षेत्र, क्रय केंद्र आवंटन की घोषणा हो गई, जिसे गन्ना विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किया गया। बकाया भुगतान नहीं करने वाली बिलाई चीनी मिल के खिलाफ किसानों में आक्रोश था। जिला स्तर पर होने वाली सुरक्षण बैठक में बिलाई मिल से क्रय केंद्र हटवाने की किसानों ने मांग की थी। गन्ना विभाग के अफसरों के अनुसार जनपद में बिलाई चीनी मिल के महमूदपुर मिलक, मुकरपुर गुर्जर, मंडावली ए तीन क्रय केंद्र काट दिए। सहकारी नजीबाबाद चीनी मिल को बरकातपुर चीनी मिल के दो और बुंदकी चीनी मिल का एक क्रय केंद्र आवंटन किया गया। धामपुर चीनी मिल के दो क्रय केंद्र और एक क्रय केंद्र मिल गया। स्योहारा चीनी मिल को दो क्रय केंद्र मिले। इस बार दो नए क्रय केंद्र सुल्लतानपुर व नारनौर क्रय केंद्र बनाए गए।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल ने बताया कि गन्ना सुरक्षण आदेश जारी हो गए हैं। सभी सूचना वेबसाइट पर अपलोड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed