फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three people including two girls died in a road accident

Bijnor News: सड़क हादसे में दो बालिकाओं सहित तीन की माैत

Mon, 05 May 2025 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 05 May 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Three people including two girls died in a road accident
नूरपुर में सड़क दुर्घटना में दो की मौत के बाद जानकारी करती पुलिस संवाद
नूरपुर (बिजनौर)। मुरादाबाद हाईवे पर ट्रक ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार करीब 14 लोग घायल हो गए जबकि पांच वर्ष की दो बालिकाओं और एक किशोरी की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना शिवाला कलां के गांव रतनगढ़ निवासी नरेश उर्फ सुक्खू अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ भांजी की शादी के भात देने थाना छजलैट के गांव विलायतनगर जा रहे थे। सोमवार की देर शाम मुरादाबाद हाईवे पर गांव गोहावर स्थित एक विवाह मंडप के पास पीछे से ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 14 लोग घायल हो गए। हादसे में डोली (17), अनन्या (5) और वंशिका (5) की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर घायल रमेश, दयावती व भावना को जिला अस्पताल रैफर कर दिया। घायल नरेश, खुशबू, जय सिंह, रचित, सागर, आयुषी, भूरी, रूपा, मोना व तनु को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 30 लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर एएसपी विनय कुमार सिंह, सीओ भरत सोनकर, थाना प्रभारी निरीक्षक जय भगवान सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे।

नूरपुर में सड़क दुर्घटना में दो की मौत के बाद जानकारी करती पुलिस संवाद

नूरपुर में सड़क दुर्घटना में दो की मौत के बाद जानकारी करती पुलिस संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed