फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three people, including a father and daughter riding a moped, died and one was injured in a road accident.

Bijnor News: सड़क हादसे में मोपेड पर सवार बाप-बेटी समेत तीन की मौत, एक घायल

Mon, 23 Feb 2026 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Three people, including a father and daughter riding a moped, died and one was injured in a road accident.
नजीबाबाद। रायपुर सादात मार्ग पर भारत गैस एजेंसी के पास रविवार की शाम तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा और मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में माेपेड पर सवार बढ़ापुर निवासी राजू (50) और राजू की बेटी अंशू (25) तथा राजकुमार (32) निवासी गांव भदौला की मौत हो गई। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

रविवार शाम कोटकादर गांव निवासी ई रिक्शा चालक धर्म सिंह (24) नजीबाबाद से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में ई रिक्शा में खराबी आई तो उसमें सवार राजकुमार (32) निवासी गांव भदौला धक्का लगाने लगा। ई-रिक्शा भारत गैस एजेंसी के पास पहुंची तो सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। साथ ही पीछे से आ रही मोपेड भी कार की चपेट में आ गई। इस हादसे में ई रिक्शा में धक्का लगा रहे राजकुमार, मोपेड सवार राजू, उसकी बेटी अंशू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ई-रिक्शा चालक धर्म सिंह गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। उधर हादसे की खबर मिलते ही सीओ नजीबाबाद नितेश प्रताप सिंह अस्पताल में पहुंचे, जिन्होंने मृतकों और घटना के संबंध में जानकारी ली। सीओ का कहना है कि राजू, राजकुमार व अंशू एक ही मोपेड पर सवार थे, जिनकी मृत्यु हुई है। उनका कहना है कि राजू और राजकुमार रिश्ते के भाई बताए जा रहे हैं। कार चालक का अभी एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed