{"_id":"68ed55e06e0a2ff85a0c5008","slug":"three-people-including-a-farmer-died-and-one-was-injured-in-the-accident-bijnor-news-c-14-mrt1053-1001884-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: हादसों में किसान समेत तीन की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: हादसों में किसान समेत तीन की मौत, एक घायल
विज्ञापन
झिंझाना/थानाभवन(शामली)। जिले सोमवार को अलग-अलग स्थानाें पर सड़क हादसों में किसान समेत तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर घायल हुआ है। झिंझाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर टपराना गोल चक्कर के निकट टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों शहिद उर्फ सोनू (25) व आरिफ (45) की मौत हो गई। थानाभवन थाना क्षेत्र में हरड़-सोंता रसूलपुर मार्ग पर नील गाय से टकराकर बाइक सवार किसान पिंटू (42) की मौत हो गई और चचेरा भाई राजीव गंभीर रूप से घायल हो गए।
कस्बा झिंझाना के मोहल्ला साजिद नगर निवासी शाहिद उर्फ सोनू, गांव बल्ला माजरा निवासी आरिफ दोनों बाइक से शामली जा रहे थे। जब वे मेरठ–करनाल हाईवे पर गांव टपराना गोल चक्कर के निकट पहुंचे तो पीछे से टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दोनों शादी विवाह में खाना बनाने का कार्य करते थे। सुबह भी दोनों किसी कार्यक्रम में खाना बनाने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया। परिजनों की तरफ से अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
उधर, थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव हरड़ फतेहपुर निवासी किसान पिंटू अपने चचरे भाई राजीव के साथ बाइक से सुबह साढ़े छह बजे सोंता रसूलपुर परिचित की मौत के तीसरे दिन गमी में जा रहे थे। दोनों गांव के बीच पहुंचे तो अचानक खेत से निकलकर सड़क पार कर रही नील गाय बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। परिजन घायलों को सहारनपुर हाईवे स्थित निजी अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में पिंटू की मौत हो गई। राजीव को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पिंटू तीन भाई व एक बहन में तीसरे नंबर का था। पिंटू के 15 वर्ष का पुत्र है। परिजनों में गम का माहौल बना है।
विज्ञापन
-शाहिद संभाल रहा था घर की जिम्मेदारी
झिंझाना निवासी शाहिद उर्फ सोनू घर की जिम्मेदारी संभाल रहा था, उसके पिता गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और चारपाई पर लेटे रहते हैं। शाहिद पांच भाई बहनों में सबसे बड़े थे। परिवार में माता-पिता, पत्नी, दो बहन व दो भाई हैं। वहीं बल्ला माजरा निवासी आरिफ के पत्नी व छह बच्चे हैं। आरिफ शादी विवाह में खाना बनाने के अलावा मजूदरी भी करता था।