फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three people have died including father and son in road accident in Bijnor district

UP: मातम में बदलीं शादी की खुशियां, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, परिवारों में मचा कोहराम और गांव में छाया शोक

Sat, 25 Feb 2023 06:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 25 Feb 2023 06:46 PM IST
सार

Bijnor Accident News : एक परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बताया गया कि हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत हो गई। वहीं परिवार में कोहराम मचा है और गांव में शोक छाया हुआ है।

विज्ञापन
Three people have died including father and son in road accident in Bijnor district
फाइल फोटो और विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के बढ़ापुर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इनके अलावा एक घायल हुआ है। बाइक सवार बाप-बेटा शादी के कार्ड बांटने के लिए रिश्तेदारी में जा रहे थे। पुलिस ने तीनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


बढ़ापुर के गांव सादातपुर गढ़ी निवासी नफीस अहमद अपने बेटे शाहरुख इस्लाम के साथ बाइक द्वारा गांव रामजीवाला जा रहे थे। बताया गया कि तीन मार्च को शाहरुख की शादी है, जिसकी शादी का कार्ड रिश्तेदारी में देना था। उधर, मंडावली थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर रतन निवासी सलीम गांव इस्लामगढ़ में अपने भांजे समीर की बरात में शामिल होने के लिए दोस्त तहसीम के साथ बाइक से गांव इस्लामगढ़ जा रहा था।
विज्ञापन


बढ़ापुर-शाहलीपुर कोटरा मार्ग पर गांव नूरपुर अरब के समीप गगन ईंट भट्ठे के सामने दोनों बाइकों की आमने-सामने की सीधी भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में नफीस अहमद (48) पुत्र अब्दुल हमीद और उसके पुत्र शाहरुख इस्लाम (22) और दूसरी बाइक पर सवार तहसीम (42) पुत्र इब्राहिम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सलीम गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सलीम को नगीना सीएचसी भेजा, जहां से गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तीन साल पहले हो गई थी शाहरुख के भाई की मौत
बताया गया कि तीन मार्च को गांव गांवड़ी निवासी युवती से शाहरुख की शादी होनी थी। पिता-पुत्र मजदूरी करते थे। तीन वर्ष पूर्व शाहरुख के बड़े भाई फहीमुद्दीन की पूना में मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर मृतक के घर व गांव में गम का माहौल है।

यह भी पढ़ें: Meerut: ऐसा लगा...जिंदा नहीं बचूंगा, साथियों के शव देख कांप उठी रूह, पीड़ितों की जुबानी हादसे की कहानी

शादी की खुशियां मातम में बदलीं
बढ़ापुर में सड़क हादसे में नफीस व उसके पुत्र शाहरुख इस्लाम की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। एक सप्ताह बाद जिस घर में शादी की शहनाई बजनी थी, वहां आज मातम पसरा है। नफीस ने शाहरुख इस्लाम का पास के ही गांव गांवड़ी में रिश्ता तय किया था। जिसकी तीन मार्च को बरात जानी थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। किसी को क्या पता था कि शनिवार का दिन उनके परिवार के लिए मनहूस साबित होगा। नफीस की चारों बेटियों की शादी हो चुकी है। अब दोनों बेटे और खुद घर का मुखिया नफीस इस दुनिया में नहीं है। तीन वर्ष पूर्व बेटे फहीमुद्दीन की मौत हो गई थी। 

यह भी पढ़ें: Baghpat: जोखिम में जान..., मौत के डर से ऑफिस में हेलमेट पहनकर काम कर रहे कर्मचारी, ये है वजह

फहीमुद्दीन अपने पीछे एक बेटा और बेटी छोड़कर गया था, जबकि फहीमुद्दीन की मौत के बाद उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। अब नफीस की बेवा के सामने मासूम पोते अरहम व पोती महनूर के अलावा कोई सहारा नहीं है। इस घटना को लेकर गांव में शोक छाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed