{"_id":"582767c64f1c1ba16fb3b2e8","slug":"three-of-the-schools-will-get-off-teacher-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मिले स्कूलों के तीन शिक्षक होंगे निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मिले स्कूलों के तीन शिक्षक होंगे निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 13 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में बीएसए ने ब्लॉक नजीबाबाद के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ताहरपुर और मेदूवाला गांव के स्कूल बंद पाए गए। बंद मिले स्कूलों के तीन शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने आैरएक शिक्षिका के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। शिक्षिका एक सप्ताह से स्कूल से गैरहाजिर बताई जाती है। बीएसए ने बताया कि स्कूलों में किसी भी प्रकार की शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बीएसए महेश चंद्र ने ब्लॉक नजीबाबाद के स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल ताहरपुर इसाक व उच्च प्राथमिक विद्यालय मेदूवाला बंद पाए गए। बीएसए ने बताया कि प्रधानाध्यापक उमराव सिंह तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय मेदूवाला की शिक्षिका नेहा चौधरी व अनु राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जा रहा है। बीएसए ने बताया कि शिक्षिका प्रीति के लगातार अनुपस्थित रहने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय बीरूवाला, प्राथमिक विद्यालय चतरूवाला, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक मोटाढ़ाक विद्यालयों का भी निरीक्षण किया गया। इन स्कूलों में बच्चों को पाठ्य पुस्तकें वितरित की जा चुकी हैं और बच्चों को गुणात्मक शिक्षा देने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि जिले के स्कूलों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जा सकती। शिक्षकों से बच्चोंकी उपस्थिति भी बढ़ाने के निर्देश दिए।