फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three more including one woman turned out to be Corona positive

एक महिला समेत तीन और निकले कोरोना पॉजिटिव

Mon, 15 Jun 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Three more including one woman turned out to be Corona positive
एक महिला सहित तीन और निकले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

बिजनौर। एक महिला समेत जिले के तीन और लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। रविवार की देर रात आई कुल 127 जांच रिपोर्ट में तीन पॉजिटिव और शेष 124 नेगेटिव आए। नए मरीजों में दो किरतपुर के रहने वाले युवक और नूरपुर क्षेत्र के गांव जाफरपुर कोट की रहने वाली महिला शामिल है। इससे पूर्व इस महिला का पति भी कोरोना संक्रमित निकल चुका है। संभवत: यह महिला अपने पति के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुई है। तीनों को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर स्वाहेड़ी भेजा गया है।

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। आए दिन मिलने वाले नए केस जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा रहे हैं। जिले में अब तक कुल 206 लोग कोरोना संक्रमित निकल चुुके हैं। इनमें से करीब 100 लोग कोरोना को हरा चुके हैं, जबकि चार लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ा है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 102 पर पहुंच गई है। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव ने बताया कि रविवार की देर रात कुल 127 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं। इनमें से तीन पॉजिटिव और शेष 124 लोगों में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई। तीन नए मरीजों में दो किरतपुर नगर के रहने वाले हैं, जबकि एक महिला नूरपुर के गांव जाफरपुर कोट की रहने वाली है। किरतपुर के मोहल्ला बाहवानान का करीब 29 वर्षीय युवक मुंबई से लौटा प्रवासी मजदूर है, जबकि मोहल्ला जाटान निवासी लगभग 28 साल का युवक गुरुग्राम से लौटा प्रवासी है। इसके अलावा तीसरा मरीज नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जाफरपुर कोट की रहने वाली करीब 28 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव आई। इस महिला का पति भी पूर्व में कोरोना संक्रमित निकल चुका है और संभवत: वह इसी के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुई। पता चलने पर सभी मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम क्वारंटीन किया था। इसके बाद इनके नोजल और थ्रॉट स्वाब लेकर जांच के लिए नोएडा स्थित प्रयोगशाला को भेजे थे। तीनों को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर स्वाहेड़ी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed